- Back to Home »
- Crime / Sex »
- मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर मारपीट का आरोप....
Posted by : achhiduniya
13 August 2018
दिल्ली पुलिस ने पटियाला हाउस कोर्ट में चीफ सेक्रेटरी अंशु प्रकाश से कथित मारपीट के मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी है। मारपीट व बदसलूकी के इस केस में 13 लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और 11 विधायकों के नाम हैं। बीते दिनो 19 फरवरी को सीएम अरविंद केजरीवाल के घर पर मीटिंग के दौरान दिल्ली के चीफ सेक्रेटरी अंशु प्रकाश के साथ मारपीट हुई थी। पुलिस ने इस मामले में दिल्ली सरकार के सलाहकार वी के जैन से सिविल लाइन्स थाने में बुलाकर पूछताछ की थी।
शुरुआत में वह कुछ साफ नहीं बता रहे थे लेकिन बाद में मैजिस्ट्रेट के सामने बंद कमरे में पूछताछ के बाद पूरी घटना सामने आई। पुलिस ने इसके बाद उन्हें गवाह बनाने का फैसला कर लिया था। दिल्ली पुलिस ने पटियाला हाउस कोर्ट नंबर 16 में इस मामले में सील कवर में 1533 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। सूत्रों के मुताबिक, इस केस में केजरीवाल के तत्कालीन अडवाइजर वीके जैन को मुख्य गवाह बनाया गया है। उनके बयान के मुताबिक जब अंशु प्रकाश की पिटाई शुरू हुई थी तब उनका चश्मा जमीन पर गिर गया था।

