- Back to Home »
- Crime / Sex »
- मेजर गोगोई ने स्थानीय महिला से संबंध बनाकर इस संबंध में सेना के नियम के उल्लंघन के दोषी पाए जाने पर होगी कारवाई....
मेजर गोगोई ने स्थानीय महिला से संबंध बनाकर इस संबंध में सेना के नियम के उल्लंघन के दोषी पाए जाने पर होगी कारवाई....
Posted by : achhiduniya
27 August 2018
कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी की अनुशंसा के बाद मेजर गोगोई को कोर्ट मार्शल का सामना करना पड़ सकता है। सूत्रों ने बताया कि कोर्ट आफ इंक्वायरी ने पाया कि मेजर गोगोई ने एक संघर्ष वाले क्षेत्र में एक स्थानीय महिला से संबंध बनाकर इस संबंध में सेना के नियम का उल्लंघन किया है। मेजर ने ड्यूटी के स्थान से दूर रहकर मानक संचालक के प्रक्रिया का भी उल्लंघन किया है। पुलिस ने 23 मई को एक विवाद के बाद गोगोई को हिरासत में लिया था। जिसमें 18 वर्षीय महिला के साथ श्रीनगर के एक होटल में कथित तौर पर घुसने की कोशिश कर रहे थे। कुछ ही दिन बाद सेना ने उक्त घटना के संबंध में कोर्ट आफ इंक्वायरी का आदेश दे दिया था।
सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने पहलगाम में कहा था कि अगर गोगोई को 'किसी भी अपराध' में दोषी पाया जाता है तो कठोर सजा दी जाएगी।मेजर लीतुल गोगोई को कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी में एक स्थानीय निवासी से दोस्ती करने और एक अभियान वाले क्षेत्र में अपने कार्य स्थल से दूर रहने का दोषी पाया गया है।जांच में मेजर गोगोई को ड्यूटी के दौरान कहीं और होने का जिम्मेदार ठहराया गया। इसके अलावा निर्देशों के खिलाफ जाकर स्थानीय लोगों से मेलजोल बढ़ाने के लिए भी जिम्मेदार माना गया है। सेना के सूत्रों ने बताया कि गोगोई के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

