Posted by : achhiduniya 27 August 2018

अभिनेत्री सनी लियोनी भले ही मुम्बई में रहती हों लेकिन उनकी मौजूदगी उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की मतदाता सूची में दर्ज हो गयी है। यही नहीं हाथी, हिरन और कबूतर की तस्वीरें भी इस फेहरिस्त में शामिल हैं। हालांकि चुनाव आयोग इसे एक बड़ी गड़बड़ी के रूप में देख रहा है। आयोग के अनुसार ऐसा एक संविदा कर्मी की लापरवाही की वजह से हुआ है। जिला प्रशासन ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिये बनायी जा रही मतदाता सूची में हुई इस गम्भीर गड़बड़ी के खुलासे के बाद एक संविदा कर्मी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही मामले की निर्वाचन आयोग ने मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिये गये हैं। 
उसका कहना है कि फेहरिस्त में व्याप्त गलतियों को ठीक कर लिया गया है। अंतिम सूची में सम्बन्धित मतदाताओं की सही तस्वीर प्रकाशित होगी। बलिया के अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंघल ने बताया कि डाटा ऑपरेटर विष्णु वर्मा ने अपने स्थानांतरण से नाराज होकर बलिया नगर विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में सात नामों में गड़बड़ी करते हुए मतदाता के फोटो के स्थान पर सनी लियोनी, हाथी, मोर और कबूतर के फोटो लगा दिये हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी ऑपरेटर ने 361 बलिया नगर सामान्य विधानसभा क्षेत्र के मतदाता पुनरीक्षण सूची 2018 के परिशिष्ट संख्या 2 के क्रमांक 906 यू बी क्यू 2878866 में दुर्गावती सिंह के नाम के सामने सनी लियोनी का फोटो लगा दिया है। इसी तरह प्रदेश की पूर्ववर्ती अखिलेश यादव सरकार में मंत्री रहे नारद राय के क्रमांक 1174 यू बी क्यू 2299832 पर उनकी फोटो के स्थान पर हाथी की तस्वीर लगा दी है। निर्वाचन आयोग की तरफ से जारी बयान के मुताबिक मामले की शुरुआती जांच में पाया गया है कि सम्बन्धित विधानसभा में कार्यरत डाटा इंट्री ऑपरेटर विष्णु वर्मा पर स्थानीय लेखपाल से मारपीट के आरोप थे। इसी वजह से उसे बलिया नगर विधानसभा से हटाया गया था। 
इसी से नाराज होकर उसने मतदाता सूची के आलेख में गड़बड़ी की है। आयोग के मुताबिक सूची में की गयी गड़बड़ियों को ठीक कर दिया गया है और आगामी एक सितम्बर को एकीकरण के बाद प्रस्तावित मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में सम्बन्धित मतदाताओं की सही तस्वीर छापी जाएगी। पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली ने बताया कि बलिया के तहसीलदार सहायक निर्वाचन अधिकारी राम नारायण वर्मा की शिकायत पर वर्मा के विरुद्ध बलिया कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले की विवेचना की जा रही है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ BMC में टीम BJP बहुमत के पार, पुणे-नागपुर समेत 26 नगर निगमों में लहराया परचम।@ 75 पार ओवैसी की पार्टी, मुंबई, अहिल्यानगर समेत मुस्लिम बहुल इलाकों में AIMIM ने दिखाया जलवा।@ नागपुर निकाय चुनाव रिजल्ट LIVE: RSS के गढ़ में भाजपा हीरो, शिवसेना जीरो और कांग्रेस ने 6 सीटों पर बनाई बढ़त।@ जस्टिस यशवंत वर्मा को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने स्पीकर की कमेटी के खिलाफ याचिका खारिज की।@ जब तक आतंक की सोच खत्म नहीं होगी, हमारा प्रयास जारी रहेगा राजनाथ सिंह।@ समुद्र में खदेड़कर पकड़ी गई पाकिस्तानी नाव अल-मदीना, 9 क्रू मेंबर हिरासत में।@ जम्मू-कश्मीर में फिर मंडराए पाकिस्तानी ड्रोन, 5 दिन में तीसरी घुसपैठ, LoC पर हाई अलर्ट।@ पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होना पड़ा महंगा,BJD ने दो विधायकों को किया निलंबित।@ अकाल तख्त साहिब के सामने विनम्र सिख के रूप में पेश हुए सीएम भगवंत मान।@ लश्कर कमांडर सैफुल्लाह की नई गीदड़भभकी, पानी के रास्ते 26/11 जैसा हमला करने की धमकी।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।
Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

Important....Video

" लाड़की बहन नहीं सुरक्षित CM देवेंद्र फडनवीस मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के गृहराज्य में"

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -