- Back to Home »
- State News »
- बीजेपी अटल जी की अस्थि प्रवाह के बाद अब दस कर्म तथा मुंडन संस्कार कब कराएंगे….? राष्ट्रीय जनता दल
Posted by : achhiduniya
27 August 2018
दिल्ली के स्मृति स्थल पर अंतिम संस्कार के बाद पार्टी ने देश
भर में अस्थि-कलश यात्रा निकाली और हरिद्वार में गंगा सहित देश भर की कई नदियों
में उसका प्रवाह किया गया।राष्ट्रीय जनता दल(राजद) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद
तिवारी ने भाजपा नेताओं से पूछा है कि अटल जी की अस्थि प्रवाह के बाद अब दस कर्म
तथा मुंडन संस्कार कब कराएंगे...? राजद के वरिष्ठ नेता के
मुताबिक चूंकि भाजपा पर 'सूतक' का साया
पड़ गया है। भाजपा 'पातक' की शिकार है।
इसिलए बगैर दसकर्म और मुंडन के इससे छुटकारा मिलने वाला नहीं है। हिंदू कर्मकांड
के मुताबिक पातक लगने के कारण आप कोई शुभ कार्य नहीं कर सकते हैं। आपके द्वारा किए गए शुभ कार्य का परिणाम भी अशुभ
होगा। इस दरमियान खान-पान में भी परहेज़ का पालन करना पड़ता है।
उन्होंने कहा कि पता नहीं भाजपा वाले अपने भोजन में तेल-हल्दी आदि से परहेज़ कर रहे हैं या नहीं। शिवानंद तिवारी ने बीजेपी को नसीहत देते हुए कहा कि उसे गरूड़ पुराण' पाठ करा कर पातक के नियमों को समझ लेना चाहिए। नियम के मुताबिक दस कर्म और मुंडन कराने के साथ तेरहवें दिन क्रिया भी होनी चाहिए। उस दिन मोहन भागवत जी तथा उनके जैसे अन्य श्रेष्ठ ब्राह्मणों को भोजन कराना चाहिए। तब जाकर हिंदुत्व की अलंबरदार भाजपा को पातक से मुक्ति मिलेगी और वह किसी शुभ कार्य करने की अधिकारी होगी।