- Back to Home »
- Religion / Social »
- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी को देगा निमंत्रण.....
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी को देगा निमंत्रण.....
Posted by : achhiduniya
27 August 2018
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार आरएसएस पर हमले करते रहे हैं। इसी कड़ी में राहुल गांधी के संघ विरोधी बयानों के बाद सूत्रों के मुताबिक आरएसएस ने संघ को समझने के लिए राहुल गांधी को आमंत्रित करने का फैसला किया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस अब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी सहित विपक्ष के कई नेताओं को दिल्ली में आयोजित होने वाले अपने एक कार्यक्रम 'भविष्य का भारत: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का दृष्टिकोण' में हिस्सा लेने के लिये आमंत्रित करेगा। 17-19 सितंबर के बीच संघ के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए इनमें से किसी भी दिन राहुल गांधी को आमंत्रित किया जा सकता है। वैसे 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है।
इसलिए सूत्रों के मुताबिक इस बात की प्रबल संभावना है कि उनको उसी दिन बुलावे का आमंत्रण भेजा जा सकता है। हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरएसएस की तुलना मुस्लिम ब्रदरहुड से की है। लंदन में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि आरएसएस भारत के हर संस्थान पर कब्जा कर देश के स्वरूप को ही बदलना चाहता है। राहुल गांधी ने लंदन में इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट आफ स्ट्रेटजिक स्टडीज (आईआईएसएस) के एक कार्यक्रम में ये बातें कहीं। आरएसएस नेता अरुण कुमार ने इस कार्यक्रम पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि देश में बड़ा वर्ग संघ से जुड़ना चाहता है। संघ का दृष्टिकोण जानना चाहता है।
भविष्य के भारत की परिकल्पना और संघ की सोच' विषय पर मोहन भागवत संवाद करेंगे। अरुण कुमार ने राहुल गांधी के आरएसएस की तुलना मुस्लिम ब्रदरहुड से करने की बात पर कहा कि सारी दुनिया मुस्लिम आतंकवाद, मुस्लिम ब्रदरहुड से कितना पीड़ित है, अगर ये समझते तो ऐसा नहीं कहते। वैसे भी वो (राहुल) कहते है कि अभी पूरे भारत की उन्हें समझ नहीं है जब भारत को नहीं समझा है तो संघ को नहीं समझ पाएंगे। अपने विदेश दौरे में राहुल गांधी की ओर से संघ और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। ऐसे में यह दिलचस्प है कि आरएसएस की ओर से राहुल गांधी को कार्यक्रम में हिस्सा लेने का न्यौता भेजने का फैसला किया गया है।


