- Back to Home »
- State News »
- झूठ फैलाना, साजिश करना, लोगों के बीच नफरत फैलाने की भाजपा के पास है डिग्री..... अखिलेश यादव
Posted by : achhiduniya
30 August 2018
अखिलेश ने कहा प्रदेश के किसान अब भी सरकार द्वारा कर्जमाफी का इंतजार कर रहे हैं। महोबा और हमीरपुर में अभी-अभी किसानों ने आत्महत्या की है। नौजवानों को नौकरी नहीं मिली। यह सरकार नौकरी दे भी नहीं पाएगी। याद कीजिये भाजपा ने प्रदेश में अपनी सरकार बनते ही कहा कि पिछली सरकार ने तो कानून-व्यवस्था के नाम पर कुछ किया ही नहीं। लाखों लाख खाली पद हैं। हम इंतजार कर रहे हैं कि पुलिसकर्मियों के वे खाली पद कब भरे जाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में हमने 11 मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप बांटे थे। हम सरकार को याद दिलाना चाहते हैं कि भाजपा ने अपने घोषणापत्र में बिना भेदभाव के सभी बच्चों को लैपटॉप बांटने का वादा किया था। इस सरकार का पहला और दूसरा बजट पेश हो चुका और अनुपूरक बजट भी निकल गये लेकिन छात्र अब भी लैपटॉप का इंतजार कर रहे हैं।

