- Back to Home »
- Entertainment / AjabGajab »
- टेलीविज़न पर एक नए अवतार में नजर आएंगी.....जयाप्रदा
Posted by : achhiduniya
21 August 2018
फिल्मी दुनिया से दूरी बनाकर राजनीति मे सक्रियता निभाने वाली बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस जयाप्रदा ने अब फिर से बॉलीवुड मे वापसी का मन बना लिया है,लेकिन इस बार वे किसी फिल्म मे नही बल्कि छोटे पर्दे पर डेब्यू करने जा रही हैं। जया एंड टीवी के नए शो 'परफेक्ट पति' में एक नए अवतार में नजर आएंगी।
बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस जया प्रदा ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग के दम पर एक समय में बॉलीवुड में राज किया था। जया अपनी इस नई पारी के लिए बेहद उत्साहित हैं। उनका मानना है कि टीवी बेहद ही सशक्त माध्यम है। इस शो में वो एक मजबूत किरदार निभा रही हैं। जया शो में राज्यश्री राठौर के किरदार में नजर आएंगी जो आत्मविश्वासी और सशक्त आधुनिक महिला है।
टीवी पर अपनी शुरुआत के बारे में अभिनेत्री जया प्रदा ने कहा कि मैं एंड टीवी के साथ एक नये अध्याय की शुरुआत करके और अपने फैन्स को खुशी देकर बेहद अच्छा महसूस कर रही हूं।


