- Back to Home »
- Religion / Social »
- केरल बाढ़ के लिए संयुक्त अरब अमीरात UAE ने राहत कार्यों के लिए 100 मिलियन डॉलर लगभग 700 करोड़ रुपये देने का वादा...
केरल बाढ़ के लिए संयुक्त अरब अमीरात UAE ने राहत कार्यों के लिए 100 मिलियन डॉलर लगभग 700 करोड़ रुपये देने का वादा...
Posted by : achhiduniya
21 August 2018
केरल में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते लाखों लोग बेघर हो गए हैं। साल 1924 के बाद पहली बार केरल में इतनी खतरनाक बाढ़ आई है। हाल ही मे राज्य की उफनती नदियों के जलस्तर में कमी आई है। राहत शिविरों में 10 लाख से अधिक लोग शरण लिए हुए हैं। केरल बाढ़ के लिए देश ही नही विदेश भी मदद करने की पहल कर रहे है। संयुक्त अरब अमीरात [UAE] सरकार ने केरल के लोगों की मदद करने के लिए एक कमेटी बनाने का फैसला किया था। बाढ़ से प्रभावित लोगों को सहायता करने के लिए UAE के प्रेसिंडेंट शेख खलीफा ने नेशनल इमरजेंसी कमेटी के गठन की मांग की थी।
UAE के उपराष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने कहा था कि भारी बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद करना उनके देश की विशेष ज़िम्मेदारी है। UAE में केरल के हज़ारों लोग रहते हैं। उपराष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने ट्वीट करते हुए लिखा था, केरल के लोग हमेशा हमारी सफलता की कहानी का हिस्सा रहे हैं और अभी भी हैं। अलग-अलग राज्यों की सहायता के अलावा, दूसरे देश भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में मदद कर रहे हैं। संयुक्त अरब अमीरात ने भी राहत पैकेज दिया है और खाड़ी देश सभी मोर्चों पर UAE ने राहत कार्यों के लिए 100 मिलियन डॉलर (लगभग 700 करोड़ रुपये) देने का वादा किया है और अबू धाबी के राजकुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की है।

