Posted by : achhiduniya 09 August 2018


सुप्रीम कोर्ट ने कसौली में अवैध निर्माणों खासकर अवैध होटलों को ढहाने के आदेश दिए थे। इस कार्रवाई से गुस्साए होटल मालिक ने एक महिला अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसको संज्ञान में लेकर सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई शुरू की थी। हिमाचल प्रदेश के कसौली में अवैध निर्माण के मामले पर चल रही सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार के वकील पर कठोर टिप्पणी की है। कोर्ट ने हिमाचल सरकार के वकील अभिनव मुखर्जी से पूछा कि क्या वह वकील हैं या राज्य सरकार के चम्मच? दरअसल सुप्रीम कोर्ट को यह कठोर टिप्पणी इसलिए करनी पड़ी क्योंकि सरकारी वकील मुखर्जी ने सुनवाई कर रही बेंच के एक जज पर सवाल खड़े किए। मुखर्जी ने कहा कि अवैध मामले से ही संबंधित एक याचिका पर सुनवाई हिमाचल प्रदेश के हाई कोर्ट में भी चल रही हैं। इस मामले में याचिकाकर्ता पूनम गुप्ता हैं, जो कि सुप्रीम कोर्ट में कसौली मामले की सुनवाई कर रहे जस्टिस दीपक गुप्ता की पत्नी हैं। मुखर्जी ने इस संबंध में हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट का एक कागजात कोर्ट के सामने प्रस्तुत किया। 
इस पर मामले की सुनवाई कर रही जस्टिस मदन बी लोकुर और जस्टिस दीपक गुप्ता की पीठ बिफर पड़ी। दो सदस्यीय इस पीठ ने मुखर्जी से पूछा कि क्या उन्होंने यह याचिका पढी है? यह मामला कुछ ओर है और जंगल की जमीन से जुडा मामला है। पीठ ने कहा कि सरकारी वकील को बिना पूरे मामले को जाने इस तरह की बात नहीं करनी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आप कोर्ट के एक काबिल वकील हैं। आपको किसी सरकार के प्रवक्ता की तरह बात नहीं करना चाहिए। कोर्ट ने मुखर्जी से कहा कि आपको खुद पहले चीजों को समझना चाहिए और फिर जाकर ही कोई टिप्पणी करनी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने इसके बाद मुखर्जी से दो महीने के भीतर फिर से स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने को कहा।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ 200 वाहनों के काफिले पर फंसे सौभाग्य सिंह, CM मोहन यादव ने जारी किया कारण बताओ नोटिस।@राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर BJP का बड़ा खुलासा, पूछा- कमाई से 5 गुना कैसे किया खर्च, कौन कर रहा फंडिंग?।@ सोना पप्पू केस-कोलकाता के DCP शांतनु सिन्हा गिरफ्तार, करोड़ों के सिंडिकेट राज से हटेगा पर्दा।@ केरलम के भावी CM सतीशन राज्यपाल से मिले, सरकार बनाने का दावा किया पेश-सूत्र।@ बंगाल में सरकार बदलते ही दर्जनों राजनीतिक कार्यकर्ता कर रहे कोर्ट में सरेंडर, पेंडिंग केस में वारंट जारी।@ दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर चलती बाइक बनी आग का गोला, युवक की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत।@ पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास भारतीय सेना ने घुसपैठ की कोशिश को किया नाकाम, एक आतंकी मारा गया।@ उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 84 जिलों के एसडीएम बदले।@ एक्शन में थलापति विजय, अब सरकारी कर्मचारियों का बढ़ाया महंगाई भत्ता, महिलाओं के खाते में आएंगे 1000 रुपये। @ 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा SIR, नोट कर लें तारीख 36.73 करोड़ मतदाताओं का होगा सत्यापन।@ रॉबर्ट वाड्रा को शिकोहपुर लैंड डील मामले में हाईकोर्ट ने नहीं दी राहत।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -