- Back to Home »
- Property / Investment »
- सीपीएसई के लिये पेंशन योजना प्रस्ताव पर सहमति.....
Posted by : achhiduniya
21 August 2018
केंद्रीय इस्पात मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि पेंशन योजना से इस्पात मंत्रालय के अधीन आने वाले सीपीएसई के 94,000 सेवारत और 56,000 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को लाभ होगा। इससे 45 करोड़ रुपये प्रति माह का अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ेगा। इस्पात मंत्रालय ने अपने प्रशासनिक नियंत्रण वाले विभिन्न सीपीएसई के लिये पेंशन योजना लागू करने के प्रस्ताव पर सहमति दे दी है।
अधिकारियों के मामले में यह 1 जनवरी 2007 से तथा श्रमिक श्रेणी के कर्मचारियों के मामले में यह 1 जनवरी , 2012 से या फिर कंपनी द्वारा तय की गयी बाद की तारीख से लागू की जाएगी। उन्होंने कहा कि पेंशन योजना सीपीएसई द्वारा सुलभता, भुगतान करने की क्षमता एवं सामर्थ्य जैसे कारकों पर निर्भर करेगी। बयान में कहा गया है कि इन योजनाओं को चलाने के लिए सरकारी बजटीय सहायता उपलब्ध नहीं करायी जायेगी।

