- Back to Home »
- Crime / Sex »
- सावधान किकी चैलेंज किया तो जाना पड़ सकता है जेल.....?
Posted by : achhiduniya
15 August 2018
कई बार लोग भीड़ चाल के इस कदर दीवाने हो जाते की उन्हे अपने व दूसरे के जान की कोई कीमत ही नही कई बार ऐसे कारनामे करते है जिससे उनकी जान के साथ दूसरे की जान पर बन आती है। सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड हो रहा किकी चैलेंज इसका फीवर लोगों पर सिर चढ़कर बोल रहा है, जिसके चलते लोगों के बीच इस चैलेंज को पूरा करने की होड़ मची है। इससे पहले जहां लोग एलियन डांस का चैलेंज पूरा करते नजर आए थे, वहीं इन दिनों किकी चैलेंज का बुखार लोगों पर चढ़ा हुआ है। ये चैलेंज पूरी दुनिया में मशहूर हो रहा है। इस चैलेंज में लोग अपनी गाड़ी की स्पीड स्लो कर अतरंगी अंदाज में डांस करते हैं।
इस तरह के चैलेंज के साथ लोग अपने साथ दूसरों की भी जान को खतरे में डाल रहे हैं। क्या सेलेब्रिटीज क्या आम लोग हर कोई इस चैलेंज को पूरा कर अपना वीडियो तक शेयर कर रहे हैं। मशहूर कैनेडियन हिप हॉप रैपर ड्रैक के लेटेस्ट एलबम स्कॉर्पियन के हिट सांग इन माय फीलिंग पर शुरू हुआ ये चैलेंज अब शहर की पुलिस के लिए मुसीबत बना हुआ है। कई शहरों में पुलिस ने लोगों को इसे न करने की अपील तक की है। पुलिस के अनुसार लोग इस तरह के चैलेंज को पूरा करने के लिए अपनी जान को जोखिम में न डालें। यह कानून के अनुरूप नहीं है। देश के गुजरात, दिल्ली, पंजाब समेत कई बड़े राज्यों में इसे न करने की अपील की जा रही है।
कर्नाटक के वाइस सीएम जी परमेश्वर ने कहा है कि अगर कोई चैलेंज पूरा करता दिखाई दिया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस किकी चैलेंज के चलते लोग बड़ी सड़क दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। लोगों की जान खतरे में न पड़े, इसलिए दुनिया के कई देशों में किकी चैलेंज पर बैन लगा दिया गया है। मिस्त्र, जॉर्डन, यूएई जैसे देशों में किकी चैलेंज को करने पर रोक लगा दी गई है। वहीं अबु धाबी और दुबई जैसे शहरों में ये चैलेंज करने वालों को जेल की हवा तक खानी पड़ चुकी है।


