- Back to Home »
- State News »
- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में जिलाध्यक्ष नियुक्ति शुरू......
Posted by : achhiduniya
15 August 2018
चुनाव के मत्तेनजर राजनैतिक पार्टियो की उठापटक शुरू हो
चुकी है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटील के
अनुसार, पूर्व सांसद आनंद परांजपे को ठाणे जिला
अध्यक्ष और कार्याध्यक्ष संजय वढावकर को बनाया है जबकि ठाणे ग्रामीण के जिलाध्यक्ष
दशरथ तिवरे होंगे। कल्याण-डोंबिवली के जिलाध्यक्ष रमेश हनुमंते, उल्हासनगर की जिलाध्यक्ष विधायक ज्योती कलानी, भिवंडी
शहर के जिलाध्यक्ष खलिद गुड्डू व कार्याध्यक्ष अनिल फडतरे होंगे। इसी तरह से पुणे
शहर के जिलाध्यक्ष चेतन तुपे, सांगली शहर के जिलाध्यक्ष संजय
बजाज, कोल्हापुर शहर के जिलाध्यक्ष आर.के.पोवार, कोल्हापूर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष ए.वाई. पाटील तथा कार्याध्यक्ष राजेंद्र
पाटील-यड्रावकर होंगे।
सोलापुर शहर में जिलाध्यक्ष भारत जाधव व कार्याध्यक्ष संतोष पवार, जलगांव ग्रामीण के जिलाध्यक्ष रवींद्र भैय्या पाटील व कार्याध्यक्ष विलास पाटील,अहमदनगर शहर के जिलाध्यक्ष माणिकराव विधाते, परभणी ग्रामीण के जिलाध्यक्ष विधान परिषद के सदस्य बाबाजानी दुर्रानी और यवतमाल का जिलाध्यक्ष विधायक ख्वाजा बेग को नियुक्त किया गया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने पार्टी में बदलाव शुरू कर दिया है। पार्टी ने मंगलवार को 14 जिलाध्यक्षों और कार्याध्यक्षों के नामों की घोषणा की है। नए अध्यक्षों का कार्यकाल दो साल का होगा। इसके पहले 27 जिलाध्यक्ष के नियुक्ति की घोषणा की गई थी।