- Back to Home »
- Entertainment / AjabGajab »
- ‘सुई धागा:मेड इन इंडिया’ ट्रेलर रिलीज पर वरुण धवन ने खोले राज.....
Posted by : achhiduniya
27 August 2018
'सुई धागा' की कहानी उन लोगों पर बेस्ड है जिनकी रोजी-रोटी सिलाई-बुनाई के काम से चलती हैं। फिल्म में देसी लुक में नजर आ रहे वरुण धवन, 'मौजी' के किरदार में हैं और वहीं अनुष्का शर्मा उनकी पत्नी 'ममता' के रोल में हैं। वरुण धवन और अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्म ‘सुई धागा:मेड इन इंडिया’ का जब से ट्रेलर रिलीज हुआ है। इस फिल्म में वरुण धवन 'मौजी' नाम के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में टेलर की भूमिका निभा रहे वरुण धवन ने कहा कि अपने किरदार को बेहतर बनाने के लिए उन्होंने तीन महीने तक सिलाई सीखी है।
वहीं, इस फिल्म में कई ऐसे सीन हैं जिनको शूट करते समय वरुण को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ा था। खुद वरुण ने हाल ही में बताया है कि फिल्म के एक अहम सीन में वरुण को भीड़ के बीच में से गुजरकर बस पकड़नी थी। उन्होंने कहा है कि छोटे शहरों की बस खचाखच भरी होती हैं और बस पकड़ने के लिए लड़ाई तक करनी पड़ती है। एक सीन में मुझे इसी भीड़ को पार करते हुए बस में घुसना था। डायरेक्टर शरत कटारिया सीन को रियल रखना चाहते थे। उन्होंने सभी को कहा था वे मुझे बस में अंदर नहीं घुसने दें। ताकि वे इस रियलिटी को कैप्चर कर सकें कि एक आम आदमी कितनी मुश्किल से बस पकड़ता है।
ऐसे में मैं एक सीन को करने में इतना परेशान हो गया था कि 10 टेक के बाद लास्ट में मैं बस का पीछा करके मैं बस में चढ़ तो गया पर शॉट ओके होते ही मुझे उल्टी हो गई थी।यशराज बैनल तले बन रही फिल्म के निर्माता मनीष शर्मा हैं। सुई धागा की पटकथा भी मनीष शर्मा ने ही लिखी है। फिल्म की कहानी महात्मा गांधी के सिद्धांतों पर आधारित है। शरत कटारिया के निर्देशन में बनी 'सुई धागा - मेड इन इंडिया' पर बेस्ड है। फिल्म का लोगो देश के स्थानीय कारीगरों ने बनाया है। यह फिल्म 28 सितम्बर को रिलीज होगी।


