Posted by : achhiduniya 13 August 2018


 कर्नाटक बिदर दौरे पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंच से नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर तीखे बाणों का प्रहार किया। राहुल गांधी ने कथित राफेल घोटाले, किसान आत्महत्या, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के मुद्दे पर मोदी सरकार से पूछा और मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ता में आने से पहले मोदी जी ने हर साल 2 करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा किया था,वह वादा आज तक पूरा नहीं हो पाया है। युवाओं को रोजगार देने की बात करने वाली मोदी सरकार अब उनसे कहती है कि पकौड़े बनाओ। हम आपको गैस भी नहीं देंगे, गैस भी आपको नाले में से निकालकर कुकर में डालनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि आज देश में पीएम मोदी भ्रष्टाचार में कमी की बात कहते हैं लेकिन यह सरासर झूठ है। पिछले 4 वर्षों में देश में भ्रष्टाचार बढ़ा है। 
मॉब लिंचिंग पर बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि इस सरकार में मॉब लिंचिंग की एक के बाद एक घटनाएं सामने आ रही हैं। देश में भीड़तंत्र के नाम पर गुंडाराज कायम है। पुलिस दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने से बच रही है। मोदी सरकार के मंत्री मॉब लिंचिंग के दोषियों को माला पहना रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि सरकार किसानों को राहत देने के जिन वादों के साथ सत्ता में आई थी वह बिल्कुल पूरे नहीं हुए अगर ऐसा होता तो पिछले 4 सालों में किसानों की आत्महत्या के मामले क्यों बढ़ रहे हैं। किसानों की कर्जमाफी पर राहुल गांधी ने पीएम मोदी को चैलेंज किया। राहुल ने कहा कि कर्नाटक सरकार ने अधिकांश किसानों का कर्ज माफ किया। वह केंद्र सरकार को चुनौती देते है कि सरकार कर्नाटक के शेष किसानों का 50 फीसदी लोन माफ करके दिखाए। मैं चुनौती देता हूं कि अगर आपके पास 56 इंची सीना है तो ऐसा करके दिखाएं,लेकिन मैं जानता हूं कि आप ऐसा नहीं करेंगे। 
राहुल गांधी ने कहा, ‘2019 में होने जा रहे लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और सभी दल एक साथ मिलकर मोदी सरकार को सत्ता से बेदखल करेंगे। महंगाई के मुद्दे पर सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है और यही सब मुद्दे इस सरकार की हार का कारण बनेंगे। राहुल गांधी ने कहा, इस साल राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे बड़े राज्यों में चुनाव होने वाले हैं और मेरा दावा है कि कांग्रेस इन तीनों ही राज्यों में सरकार बनाने जा रही है। देश की जनता मोदी शासन से त्रस्त आ चुकी है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ ईरान-इजरायल युद्ध ने किसान-व्यापारियों को दे दी टेंशन, मुंबई के JNPT पोर्ट पर कंटेनरों की कतार।@ नीतीश के बेटे निशांत की पॉलिटिक्स में ग्रैंड एंट्री।@ ईरान में खामेनेई की हत्या पर सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी ने उठाए सवाल, कहां- संसद में हो चर्चा।@ PM मोदी के नाम एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड, 30 मिलियन सब्सक्राइबर्स के साथ बने डिजिटल दुनिया के बेताज बादशाह।@ खामेनेई की मौत पर जम्मू -कश्मीकर में पत्थ रबाजी, पुलिस की चेतावनी- कड़ी कार्रवाई होगी।@ बिना घूस भर्ती, उम्र सीमा में 5 साल की राहत, 7वां वेतन आयोग लागू,बंगाल में अमित शाह का बड़ा वादा।@ सेक्स क्राइम की जानकारी नहीं थी-एपस्टीन केस में बिल क्लिंटन से पूछताछ का वीडियो जारी, हिलेरी का फूटा गुस्सा।@ युवाओं को नशों के खतरे से बचाने के लिए पंजाब सरकार की लड़ाई लगातार जारी रहेगी- CM भगवंत मान।@ DTC बसों में पिंक कार्ड अनिवार्य करने पर सियासी घमासान, सौरभ भारद्वाज ने लगाए बीजेपी पर आरोप।@ ईरान के स्कूल में मारी गईं 165 बच्चियों के लिए JCB से खोदी गईं कब्रें।@ ईरान पर इजरायल-अमेरिका का हमला, पाकिस्तानियों पर टूटा कहर। @ भिंड में बुजुर्ग महिला से पुलिस ने की मारपीट! DIG ने चौकी प्रभारी को किया लाइन अटैच।@ नायब सिंह सरकार का बजट हरियाणा के लोगों के सपनों को तोड़ने वाला बजट- अनुराग ढांडा।@ खाड़ी देशों में फंसे युवाओं और विद्यार्थियों के परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है पंजाब सरकार-सीएम भगवंत मान।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -