Posted by : achhiduniya 13 August 2018


मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम ने पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को अगले लोकसभा चुनाव की तैयारी में अभी से ही लग जाने के लिए कहा है। सायन स्थित अशोक मिल कंपाउंड में शनिवार को कार्यकर्ता सम्मेलन में निरुपम ने वार्ड क्रमांक 155 के स्टीफन पीटर को सर्वश्रेष्ठ वार्ड अध्यक्ष के खिताब से नवाजा। सम्मेलन में निरुपम ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि इसने धर्म और जाति में लड़ाई लगाने का काम किया है। इनके लोग सिर्फ घोटाले कर अपना घर भरने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे घर-घर जाएं, सोसायटी में जाएं। वहां लोगों से मिले और भाजपा सरकार की कारगुजारी उनके सामने रखें। संजय निरुपम ने कहा केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की फडणवीस सरकार के भ्रष्टाचार और घोटाले जनता के सामने लाने के लिए कांग्रेस ने कमर कस ली है। 
पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाएंगे और भाजपा की सरकारों के घोटाले और भ्रष्टाचार को जनता के सामने रखेंगे। बीएमसी में विरोधी पक्ष नेता रवि राजा ने कहा कि भाजपा और शिवसेना ने मिलकर शहर की सेहत बिगाड़ दी है। ये लोग न तो शहर के सड़कों के गड्ढे भर रहे हैं और न ही शहर की साफ-सफाई करा पा रहे हैं। गटर-नाले जाम हैं। आम जन बीमार पड़ रहे हैं। ऐसे लोगों को सत्ता से हटाए बिना लोगों का कोई भला नहीं होगा। कार्यक्रम में पूर्व सांसद एकनाथ गायकवाड, पूर्व मंत्री चंद्रकांत हंडोरे, जिलाध्यक्ष हुकुम चंद मेहता, विधायक वर्षा गायकवाड व स्थानीय नगरसेवक व मुंबई अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष बब्बू खान आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ ज्ञानेश कुमार को फांसी हो, लोकतंत्र की हत्या सबसे बड़ा आतंकवाद- पप्पू यादव।@ सिंहस्थ के लिए टूटेगा CM मोहन यादव का पैतृक आवास, बहन और दोस्तों के मकान भी। @ मणिपुर में भारत-म्यांमार सीमा के पास 4 लोगों की गोली मारकर हत्या, हमलावरों के बॉर्डर पार से आने की आशंका।@ हाईकोर्ट ने Meta से महिला की मॉर्फ्ड तस्वीरें हटाने को कहा, दिल्ली पुलिस और CJP नेताओं को भेजा नोटिस।@ ग्लॉक और बरेटा की पिस्टल भूल जाओ भारत की कंपनी ने बनाया 24 राउंड फायर वाली star max 32 पिस्टल।@ आप कैसे काम करते हैं कि हर मामला अदालत पहुंच रहा? HC ने चुनाव आयोग को लगाई लताड़।@ महिला पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह को यौन उत्पीड़न केस में बरी करने के आदेश को सेशन कोर्ट में चुनौती दी।@ ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो CJP का आंदोलन गांधी जयंती से।@ केदारनाथ धाम में कूड़े का अंबार, सिर्फ 5 महीनों में जमा हुआ 50.30 मीट्रिक टन कचरा, पिछले साल की तुलना में ढाई गुना ज्यादा।@ लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर थे संयम लोढ़ा-विदेशी पिस्टल और 36 कारतूस, दो शूटर गिरफ्तार, पुलिस का खुलासा।@ गणेश विसर्जन यात्रा में बमबाजी करने वालों को CM योगी की पुलिस ने सिखाया सबक, बारिश में निकाला जुलूस।@ 17 दिन में 543 इमारतें ध्वस्त, 178 सील,सत्य निकेतन हादसे पर MCD ने हाईकोर्ट में दिया जबाब।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -