- Back to Home »
- State News »
- स्वयंवर की तरह सीएम का चुनाव करेगी कांग्रेस....विपक्ष नेता टीएस सिंह देव
Posted by : achhiduniya
12 August 2018
छत्तीसगढ़ में पिछले 15 साल से सत्ता से बाहर चल रही कांग्रेस पार्टी राज्य में उसी तरह सरकार का गठन करेगी जिस तरह से भगवान राम ने 14 साल का ‘वनवास’ खत्म किया था यह कहना है विपक्ष के नेता टीएस सिंह देव का कि जिस तरह देवी सीता ने भगवान राम को चुना था उसी तरह विधानसभा चुनाव के बाद ‘स्वयंवर’ के जरिए कांग्रेस के मुख्यमंत्री का चुनाव किया जाएगा। सिंह देव ने कहा कि उनकी पार्टी गठबंधन की जीत सुनिश्चित करने और सत्तारूढ़ भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए समान विचारधारा वाली पार्टियों के साथ गठबंधन के लिए तैयार है।
संवाददाता द्वारा पुछे गए सवाल पर उन्होने कहा कुछ ही महीने बाद होने वाले चुनाव से पहले अपने मुख्यमंत्री प्रत्याशी के लिए किसी का नाम आगे करने संबंधी जवाब में उन्होंने रामायण का जिक्र किया और कहा कि भगवान राम की शादी सीधे नहीं हुई थी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा, उनका स्वयंवर हुआ था। पार्टी में कई अच्छे लोग हैं जिन्होंने बहुत अच्छा काम किया है। ऐसे में चुनावी जीत के बाद स्वयंवर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 2003 में रमण सिंह को मुख्यमंत्री पद का प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया था। सिंह देव ने कहा, क्या आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश चुनाव में चेहरा बनाया गया था? उनका (भाजपा) कोई चेहरा नहीं था। उन्होंने भी स्वयंवर ही किया। यहां भी हो जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि लोग नहीं देख रहे हैं कि कांग्रेस के सभी नेता कौन हैं।

