- Back to Home »
- State News »
- मोदीजी आप देश संभालिए,दिल्ली में दख़लअंदाजी बंद कीजिए या फिर PM पद छोड़कर दिल्ली के CM बन जाइए……अरविंद केजरीवाल
मोदीजी आप देश संभालिए,दिल्ली में दख़लअंदाजी बंद कीजिए या फिर PM पद छोड़कर दिल्ली के CM बन जाइए……अरविंद केजरीवाल
Posted by : achhiduniya
25 August 2018
आम आदमी पार्टी के संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि रामलीला मैदान इत्यादि के नाम बदलकर अटल जी के नाम पर रखने से वोट नहीं मिलेंगे। भाजपा को प्रधान मंत्री जी का नाम बदल देना चाहिए। तब शायद कुछ वोट मिल जायें,क्योंकि अब उनके अपने नाम पर तो लोग वोट नहीं दे रहे। अरविंद केजरीवाल ने राशन कार्ड रद्द किए जाने के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर के कहा है कि मोदीजी ने लाल किले से कहा कि उन्होंने 6 करोड़ फ़र्ज़ी राशन कार्ड कटवाए। PMO दिल्ली के अफसरों को फोन करके ज़बर्दस्ती कार्ड कटवाता है। दिल्ली में राशन वितरण प्रणाली से करीब ढाई लाख लोगों के नाम हटाए जाने को लेकर हाल ही में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस कदम के पीछे प्रधानमंत्री कार्यालय का हाथ बताया था।
मुख्यमंत्री केजरीवाल की ओर से आरोप लगाया गया था कि खाद्य आयुक्त मोहनजीत सिंह ने प्रधानमंत्री कार्यालय के इशारे पर बिना उचित निरीक्षण के 2.9 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द करने का फैसला लिया। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा अधिकारियों पर दबाव डालकर राशन कार्डों को रद्द कराया गया है जबकि दिल्ली सरकार की तरफ से इसका लगातार विरोध किया जा रहा था। इससे गरीब लोगों को काफी असुविधा हो रही है। उन्होंने कहा कि पीएमओ को जबरन गरीबों का राशनकार्ड रद्द नहीं कराना चाहिए। केजरीवाल ने कहा मोदीजी, आप देश संभालिए, देश संभल नहीं रहा,दिल्ली में दख़लअंदाजी बंद कीजिए या फिर PM पद छोड़कर दिल्ली के CM बन जाइए।

