- Back to Home »
- State News »
- “राजभाषा हिन्दी पखवाड़ा” 14 से 28 सितम्बर तक केंद्रीय जल संसाधन द्वारा मनाया जाएगा....
Posted by : achhiduniya
14 September 2018
केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्रालय के अधीन केंद्रीय भूमिजल बोर्ड, (मध्य क्षेत्र) नागपूर कार्यालयद्वारा हिन्दी दिवस एवं “राजभाषा हिन्दी पखवाड़ा” दि. 14 से 28 सितम्बर, 2018 तक मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन दिनांक 14, सितम्बर, 2018 को केंद्रीय भूमिजल बोर्ड, मध्य क्षेत्र के सभागृह में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में भारतीय स्टेट बैंक,रामदासपेठ शाखा, नागपुर के शाखा प्रबन्धक, श्री अरुण कुमार चौधरी, मौजूद थे। कार्यक्रम का उदघाटन विशेष अतिथि के साथ डॉ. प्रभात कुमार जैन,अधीक्षण भूजलवैज्ञानिक तथा डॉ. उमेश एस बालपांडे, वरिष्ठ भूजलवैज्ञानिक व कार्यालय प्रमुख आदि मान्यवरों के हाथो दीप-प्रज्वलित कर किया गया।
“राजभाषा हिन्दी पखवाड़ा” 14 - 28 सितम्बर, 2018 के दौरान विविध प्रतियोगितांये जैसे कि तकनीकी व्याख्यान, टिप्पणी आलेखन एवं अनुवाद, हिन्दीटंकण (यूनिकोड), निबन्ध, प्रतीक चिन्ह एवं लोगो, स्वरचित हिन्दी कविता एवं जल स्लोगन, चित्र पर आधारित कहानी लेखन, प्रश्न मंच, वर्ग पहेली, सुंदर लेखन, अंताक्षरी आदि आयोजित की जायेगी तथा विजेता प्रतिभागियों को दि. 28 सितंबर को समापन समारोह में पुरस्कृत किया जायेगा।
दूसरी खबर नागपुर:- हिन्दी दिवस पर हिन्दी पत्रकार संघ (मध्य भारत) का शुभारंभ.....
नागपुर के पुलिस कमिश्नर डॉ भूषण उपाध्याय जी के करकमलों से दीप प्रज्वलित कर हिन्दी पत्रकार संघ (मध्य भारत) का उद्घाटन किया गया। इस कार्यकर्म मे विकास मिश्र संपादक लोकमत समाचार, मणिकांत सोनी, संपादक दैनिक भास्कर नागपुर, संजय तिवारी, निवास संपादक नवभारत, प्रदीप कुमार मैत्र अध्यक्ष टिलक पत्रकार भवन ट्रस्ट व ब्रम्हा शंकर त्रिपाठी महासचिव पत्रकार संघ विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
दिसंबर के विधानसभा सत्र के दौरान मुंबई के पत्रकारों से प्रेरणा लेकर नागपुर के पत्रकारों नंदकिशोर पुरोहित, मनोज चौबे, कमल शर्मा, रघुनाथ सिंह लोधी, व मनीष सोनी ने मिलकर हिन्दी पत्रकार संघ की स्थापना नागपुर में करने का निर्णय था जो आज पूर्ण हुआ। महासचिव मनीष सोनी जी ने बताया की हिन्दी पत्रकार संघ(मध्य भारत) का निर्माण का उद्देश्य हिन्दी को बढ़ावा देना, हिन्दी पत्रकारों को एकजुट करना व हिन्दी की सेवा करना है।



