Posted by : achhiduniya 14 September 2018


समाजवादी पार्टी की साईकिल यात्रा को दिल्ली के लिए रवाना करने के लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सैफई पहुंचे। अखिलेश ने सैफई पंडाल से नई दिल्ली के जंतर मंतर के लिए साईकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अखिलेश ने कहा, गाजीपुर से दिल्ली का रास्ता लम्बा है और उससे भी कठिन 2019 का रास्ता है। सरकार अगर 2019 में आ गई तो सब खत्म हो जाएगा। तब आप देखोगे कि लोकतंत्र है भी या नहीं।   प्रधानमंत्री को जब मौका मिलता हैतब कहते है कि हम बैकवर्ड है लेकिन अगर वो बैकबर्ड हैं तो हम उनसे ज्यादा बैकवर्ड हैं। सबसे ज्यादा जातिवादि का जहर अगर किसी ने घोला है तो वो बीजेपी ने घोला है। हम विकास की बात करते है बीजेपी जातिवाद की बात करती है। 
हमारा काम में कोई मुकाबला नहीं हैं हमने जो सड़क बनाई है इसे गाजीपुर से और आगे तक जाना है, पता नहीं ये लेकर जा पाएंगे या नहीं? लेकिन हमें मौका मिला तो हम लेकर जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कटाक्ष करते हुए अखिलेश ने कहा, ऐसे मुख्यमंत्री देखे, बड़े अच्छे डॉक्टर है, गन्ने की ज्यादा पैदावार पर कहते है इसीलिए लोगों को डाईबटीज हो रही है।  अभी तक गन्ने का भुगतान नही कर पाए हैं। बन्दरो पर कहते है हनुमान चालीसा पढ़ो। हम काम करना जानते है और बीजेपी के लोग बातें करना जानते है। हम समझाकर वोट लेते हैं और ये बरगलाकर वोट लेते है। जातिगत जंनगणना करवा रहे हैं। अरे जब सब आधार से जोड़ दिया है तो अब तो टेक्नोलॉजी है ऐसा क्यों नहीं कर देते की 8 दबाओ यादव और 6 दबाओ तो दलित।  
बहुत जल्दी सारे जातिगत आंकड़े सामने आ जाएंगे।  2019  हम लोगों के लिए अग्निपरीक्षा है, इसमें खरे नहीं उतरे तो नाली के किनारे एक कढ़ाई लेकर पकौड़े बनाने पड़ेंगे। अखिलेश यादव ने कहा, प्रधानमंत्री दुनिया घूमते है। बताएं पूरी दुनिया में कहां इतनी बेरोजगारी है जितनी यहां है?  योग की बात करते हैं, किसानों की नहीं करते? अखिलेश यादव ने कहा, 'गंगा सफाई की बात करते है, क्या गंगा साफ हुई? गंगा तब तक साफ नहीं होगी जब तक उसके साथ कि नदियां और यमुना साफ नहीं होगी। बिना इसके गंगा साफ नही हो सकती। जो सरकार गंगा मैया को धोखा दे सकती है, उससे और क्या सवाल पूछे जाये?

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एक्शन,6 हिरासत में, टिन्नू यादव की तलाश जारी।@ बंगाल विधानसभा में सोमवार को पेश किया जा सकता है UCC बिल -सूत्र।@ छत्तीसगढ़ में UCC का ड्राफ्ट तैयार करेगी देसाई समिति, साय सरकार ने शुरू की कानूनी प्रक्रिया।@ पटना में खान सर के कोचिंग में शॉर्ट सर्किट, चिंगारी देख क्लासरूम से भागे छात्र।@ बिहार ड्राइविंग लाइसेंस के नियम में बदलाव, अब ट्रेनिंग सर्टिफिकेट होगा अनिवार्य।@ भरत तिवारी केस के आरोपी SDPO पर 19 साल पहले भी लगा था गलत एनकाउंटर का आरोप, क्लीन चिट पर मानवाधिकार था असहमत। @ पाइल्स का ऑपरेशन कराने के बाद युवक की मौत- रायगढ़ के खरसिया अस्पताल में परिजनों ने डॉक्टरों पर उठाए सवाल।@ नीट यूजी 2026: री-नीट की आंसर-की का 22 लाख छात्रों को इंतजार, फिजिक्स के इन 2 सवालों पर फंसा पेंच।@ कोचिंग संचालकों ने अनिश्चितकालीन बंद का किया ऐलान- शिवपुरी में फायर सेफ्टी नियमों पर स्पष्ट गाइडलाइन की मांग।@ दिल्ली में लगेंगे 25 से ज्यादा चार्जिंग पॉइंट वाले सुपर स्टेशन! मेट्रो स्टेशन और बाजारों में बनेंगे EV हब। @ उज्जैन में मुहर्रम के जुलूस में स्टंट, क्रेन से कार लटकाकर आसमान में 40 फीट ऊपर किया ब्लास्ट।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -