Posted by : achhiduniya 13 September 2018


 आज महाराष्ट्र के अलावा देश के हर हिस्से मे गणेश चतुर्थी के पर्व को बड़े धूम धाम से मनाया जाता है। श्री गणेश को कामना पुर्ती व रिद्धी-सिद्धी के दाता के रूप मे भी पूजा जाता है। आज से लगभग 70 साल पहले जब भारत देश अंग्रेज़ो का गुलाम था। उस समय लोगो को अंग्रेज़ो द्वारा आपस मे एक जगह इकठ्ठा होकर सभा करने पर पूरी तरह से पाबंदी थी। देश को आजाद करने के लिए लोगो को श्री बाल गंगाधर तिलक जी ने धार्मिक तरह से संगठित करके गुपचुप सभाओ का आयोजन किया था,जहा से अंग्रेज़ो को से देश बाहर निकालने व देश को आजादी दिलाने की रूप रेखा तैयार की जाने लगी। जिसमे सफलता भी प्राप्त हुई। तब से यह बहुत बड़े आयोजन के रूप मे मनाया जाता है। गणेश चतुर्थी का पर्व मुख्य रूप से भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी को मनाया जाता है। 
माना जाता है कि इसी दिन गणेश जी का प्राकट्य हुए थे। यह भी माना जाता है कि इस दिन भगवान गणेश धरती पर आकर अपने भक्तों की मनोकामनाएँ पूरी करते हैं। गणेश चतुर्थी की पूजा की अवधि, जिसमे गणेश जी धरती पर निवास करते हैंअनंत चतुर्दशी तक चलती है। इस पूरी अवधि को गणेश महोत्सव कहा जाता है। गणेश महोत्सव में भगवान गणेश दस दिनों तक भक्तों के बीच रहते हैं। इस समय में श्रद्धा से किये गए उपायों से भक्त की हर कामना पूरी हो सकती है। अगर दस दिनों के गणेश महोत्सव में किसी भी दिन उपाय किये जाएँ तो लाभ होता ही है। सिर्फ सात्विकता और पवित्रता बनाये रखने की आवश्यकता होती है। मनचाहे विवाह के लिए क्या उपाय करें? भगवान गणेश का श्रृंगार करें। 
 उन्हें पीले वस्त्र, पीले फूल, तथा मोदक अर्पित करे। ॐ विघ्नहर्त्रे नमः का १०८ बार जाप करें। इसके बाद उस पीले वस्त्र को सहेज कर अपने पास रख लें। यह उपाय गणेश महोत्सव में किसी भी दिन प्रातः करें। संतान प्राप्ति के लिए क्या उपाय करें? भगवान गणेश को फलों की माला अर्पित करें। इसके बाद संतान गणपति स्तोत्र का पाठ करें या ॐ उमापुत्राय नमः का १०८ बार जाप करें। अर्पित किये हुये फलों की माला के फल बच्चों में बाँट दें। ये प्रयोग गणेश महोत्सव में लगातार तीन दिनों तक करें। मकान बनाने के लिए क्या उपाय करें ? भगवान गणेश को लाल फूलों की माला अर्पित करें। इसके बाद लाल फल, लाल वस्त्र तथा ताम्बे का एक सिक्का भी अर्पित करें। ॐ सर्वसौख्यप्रदाय नमः का १०८ बार जाप करें। लाल वस्त्र में, सिक्का बांधकर अपने पास रख लें। 
आपकी मकान बनाने की इच्छा शीघ्र पूरी होगी। यह उपाय गणेश महोत्सव में एक बार प्रातःकाल करें। नौकरी पाने के लिए क्या उपाय करें? भगवान गणेश को उतने ही लड्डू चढ़ाएं जितनी आपकी उम्र है। हर लड्डू के साथ कहें। ॐ नमो भगवते लम्बोदराय। एक लड्डू स्वयं खा लें और बाकी लोगों में बाँट दें। यह उपाय गणेश महोत्सव में किसी भी दिन शाम को करें। गणेश महोत्सव में ऐसा क्या करें, जिससे जीवन की सारी विघ्न बाधाएं दूर हों ? गणेश महोत्सव में हर दिन संध्याकाल गणेश जी की पूजा जरूर करें। 
उनके समक्ष घी का दीपक जलाएं। उन्हें दूर्वा और लडडू अर्पित करें। इसके बाद "गं" अक्षर का यथाशक्ति जप करें। अंत में आरती करके पूजा की समाप्ति करें। गणेश महोत्सव में जितने ज्यादा दिन ये कार्य करेंगे, उतना ही ज्यादा लाभ होगा।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एक्शन,6 हिरासत में, टिन्नू यादव की तलाश जारी।@ बंगाल विधानसभा में सोमवार को पेश किया जा सकता है UCC बिल -सूत्र।@ छत्तीसगढ़ में UCC का ड्राफ्ट तैयार करेगी देसाई समिति, साय सरकार ने शुरू की कानूनी प्रक्रिया।@ पटना में खान सर के कोचिंग में शॉर्ट सर्किट, चिंगारी देख क्लासरूम से भागे छात्र।@ बिहार ड्राइविंग लाइसेंस के नियम में बदलाव, अब ट्रेनिंग सर्टिफिकेट होगा अनिवार्य।@ भरत तिवारी केस के आरोपी SDPO पर 19 साल पहले भी लगा था गलत एनकाउंटर का आरोप, क्लीन चिट पर मानवाधिकार था असहमत। @ पाइल्स का ऑपरेशन कराने के बाद युवक की मौत- रायगढ़ के खरसिया अस्पताल में परिजनों ने डॉक्टरों पर उठाए सवाल।@ नीट यूजी 2026: री-नीट की आंसर-की का 22 लाख छात्रों को इंतजार, फिजिक्स के इन 2 सवालों पर फंसा पेंच।@ कोचिंग संचालकों ने अनिश्चितकालीन बंद का किया ऐलान- शिवपुरी में फायर सेफ्टी नियमों पर स्पष्ट गाइडलाइन की मांग।@ दिल्ली में लगेंगे 25 से ज्यादा चार्जिंग पॉइंट वाले सुपर स्टेशन! मेट्रो स्टेशन और बाजारों में बनेंगे EV हब। @ उज्जैन में मुहर्रम के जुलूस में स्टंट, क्रेन से कार लटकाकर आसमान में 40 फीट ऊपर किया ब्लास्ट।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -