- Back to Home »
- Judiciaries »
- CJM कोर्ट में सलमान खान के खिलाफ FIR……
Posted by : achhiduniya
12 September 2018
बीते 6 सितंबर को स्थानीय वकील सुधीर ओझा ने सलमान खान के बैनर तले रिलीज होने वाली फिल्म 'लवरात्रि' को लेकर सीजेएम कोर्ट में याचिका दायर की थी। इस याचिका में उन्होंने आरोप लगाया था कि सलमान खान के प्रोडक्शन तले बन रही इस फिल्म का नाम हिंदू भावना को ठेस पहुंचाता है। फिल्म की कहानी गुजरात के एक शहर में गरबा से शुरू होती है। हीरो फिल्मी अंदाज में अपनी हीरोइन को पाने की कोशिश करता है। फिल्म में राम कपूर और रॉनित रॉय भी अहम किरदार में हैं।
दोनों की एंट्री के बाद फिल्म की कहानी में ट्विस्ट आता है। इस फिल्म में सलमान के भाइ अरबाज खान और सोहेल खान भी नजर आ रहे हैं। यह फिल्म 5 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।अपनी शिकायत में सुधीर ओझा ने लिखा कि इस तरह के फिल्म का बनाकर उन्होंने हिन्दू समाज को नीचा दिखाने की कोशिश की है। वह भी उस समय जब हिन्दुओं का त्योहार नवरात्रि शुरू होने वाला है। याचिका में फिल्म में अश्लीलता परोसने और भावनाओं को ठेस पहुंचाने की बात कही गई है।
अब इस मामले में सुनवाई करते हुए मुजफ्फरपुर सीजीएम कोर्ट ने सलमान खान के खिलाफ FIR दर्ज कराने का आदेश दिया है।



