- Back to Home »
- State News »
- कोलकाता के माझेरहाट में पुल हादसा…..पीएम मोदी,सीएम ममता बनर्जी ने जताया दुख
Posted by : achhiduniya
04 September 2018
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस समय कोलकाता में नहीं बल्कि दार्जिलिंग में मौजूद हैं। इस बारे में उन्होंने कहा, हादसे को लेकर हम बहुत चिंतित हैं। हम मौके पर मौजूद रेस्क्यू टीम से पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। जितनी जल्दी हो सके हम वहां वापस जाना चाहते हैं,लेकिन यहां शाम में कोई फ्लाइट नहीं है, इसलिए हम ऐसा करने में असमर्थ हैं। ममता ने आगे कहा, हमारी टीम का सारा ध्यान राहत और बचाव कार्यों पर है। हमारी प्राथमिकता भी बचाव और राहत ही है। माझेरहाट हादसे में बाकी की जांच हम बाद में करेंगे। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के माझेरहाट में एक पुल गिर गया है। पुल के मलबे के नीचे बहुत सारे लोग और गाड़ियां दबी हुई हैं। डिजास्टर मैनेजमेंट की टीम राहत और बचाव कार्य में जुट गई है। पास में सेना का कैंप भी है।
उनसे भी मदद मांगी गई है। हादसे में एक शख्स की मौत हो गई है और करीब 19 लोग घायल है। पीएम नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कोलकाता पुल हादसे पर दुख जताया है। पीएम ने ट्वीट कर कहा, कोलकाता में पुल का एक हिस्सा गिरना दुर्भाग्यपूर्ण है। पीड़ित के परिवारवालों के प्रति मेरी संवेदना है। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
सीएम ममता बनर्जी ने राहत एवं बचाव कार्य के साथ मामले की जांच के आदेश भी दे दिए हैं। बीजेपी ने इस हादसे के लिए पश्चिम बंगाल की ममता सरकार पर हमला बोला है। बीजेपी सांसद रूपा गांगुली ने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा है कि ममता बनर्जी की सरकार इस दुर्घटना से हुए नुकसान को कम करके बताएगी। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी को केवल सीएम की कुर्सी से मतलब है।


