- Back to Home »
- State News »
- स्क्रब टाइफस बीमारी को रोकने के लिए नागपुर महानगर पालिका की नही सकारात्मक भूमिका....
Posted by : achhiduniya
04 September 2018
नागपुर:- एनएमसी ने बीमारी को रोकने के लिए कोई गंभीर कदम नहीं उठाए। एनएमसी की मदद के बिना मेडिकल कॉलेज अथॉरिटीज को स्क्रब टाइफस से निपटने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राज्य के चिकित्सा मंत्री दीपक सावंत ने पिछले महीने जीएमसी हॉस्पिटल का दौरा किया था और अधिकारियों को बीमारी पर अंकुश लगाने के निर्देश भी दिए थे। पिस्सुओं के काटने से होने वाली इस बीमारी में भी डेंगू की तरह प्लेटलेट्स की संख्या घटने लगती है।
यह खुद तो संक्रामक नहीं लेकिन इसकी वजह से शरीर के कई अंगों में संक्रमण फैलना शुरू हो जाता है। यह बीमारी इतनी खतरनाक है कि इसकी वजह से मरीज मल्टी ऑर्गन डिसऑर्डर की स्टेज में पहुंच जाता है। ये पिस्सू बारिश के टाइम घास के आसपास पाए जाते हैं। डेंगू के बाद अब 'स्क्रब टाइफस' नागपुर के नागरिकों को परेशान कर रहा है।
पिछले तीन दिनों में इससे मरने वालों की संख्या चार से बढ़कर 12 हो गई है। शहर में लगातार इस बीमारी के मामले सामने आ रहे हैं। लगभग 44 लोगों में स्क्रब टाइफस की पुष्टि हो चुकी है जबकि 60 लोगों में इसके लक्षण पाए गए है।


