- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- महिलाओं के सहयोग के बिना देश की उन्नति संभव नहीं......आरएसएस चीफ मोहन भागवत
Posted by : achhiduniya
30 September 2018
इंदिरा गांधी पंचायती राज संस्थान में लोगों को संबोधित
करते हुए आरएसएस चीफ मोहन भागवत
ने कहा कि पुरुषों से किसी भी मायने में महिलाएं कम नहीं हैं। उन्होंने कहा,
भारतीय विचार परंपरा में पुरुष और महिला को एक-दूसरे का पूरक माना
गया है। महिला और पुरुष दोनों के अपनी-अपनी प्राकृतिक गुण संपदा के आधार पर साथ
चलने से ही सृष्टि चलती है। आरएसएस चीफ ने यह भी कहा, देश में 50 प्रतिशत
हिस्सा महिलाओं का है। उनके सहयोग के बिना देश की उन्नति संभव नहीं। भागवत ने कहा कि जिस प्रकार महिलाएं परिवार का कुशल नेतृत्व करती आई हैं।
उसी प्रकार आज के समय में समाज के भी प्रमुख कार्यों में नेतृत्व दे रही हैं। यह
हमारे लिए अच्छे संकेत हैं।
उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा के लिए कठोर कानून की आवश्यकता है,लेकिन कानून की अपनी सीमाएं हैं। सिर्फ कठोर कानून बनाने से नहीं बल्कि समाज जागरण से ही पूर्ण समाधान संभव है और विवेक विकसित करने और संस्कारों के संपादन से ही यह हमको करना होगा। संघ प्रमुख ने कहा कि उन लोगों को अपनी विचारधारा बदलने की जरूरत है जो महिलाओं को दासी समझते हैं। उन्होंने कहा कि स्त्रियों को देवी माना जाना चाहिए।