Posted by : achhiduniya 23 September 2018

केन्द्र की मोदी सरकार ने जब से अनुसूचित जाति जनजाति विधेयक पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को बदला है तब से ही सवर्ण आंदोलन सबसे अधिक मध्यप्रदेश में प्रभावी है। 6 सितंबर 2018 को सवर्ण समाज द्वारा बुलाए बंद का भी सर्वाधिक असर मध्यप्रदेश में ही देखा गया था। एमपी के ग्वालियर-चम्बल, मालवा, बुंदेलखण्ड और विन्ध्य इलाकों में सवर्ण आंदोलन का सबसे ज्यादा प्रभाव देखा गया था। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दावा किया कि बीजेपी सबका साथ सबका विकास के फार्मूले पर चलती है। सब समाज को साथ में लिए आगे बढ़ते जाना सबको न्याय..अन्याय किसी के साथ नहीं। सवर्ण आंदोलन के पीछे कांग्रेस पार्टी का हाथ होने की आशंका जताते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा, कुछ लोग गलतफहमियां पैदा करने की कोशिश करते हैं। गलत तथ्य रखकर कांग्रेस भी कोशिश करती है कि असंतोष पैदा हो,लेकिन सब सच्चाई जानते हैं। 
हमारा यही कहना है कि सबका साथ सबका विकास। चौहान ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को नसीहत देते हुए कहा कि किसी की नकल करके मंजिल तक नहीं पहुंचा जाता। राहुल गांधी की भोपाल यात्रा के दौरान उनके शिवभक्त होने के पोस्टर लगाए गए थे। बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 22 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इसके बावजूद कांग्रेस को उम्मीद है कि वो बीएसपी के साथ राज्य में गठबंधन करने में कामयाब होगी। शिवराज ने कहा कि गठबंधन में जाना कांग्रेस की कमजोरी और मजबूरी को दिखाता है। चौहान ने दावा किया कि कांग्रेस अपनी जीत को लेकर आश्वस्त नहीं है। 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ प्राइवेट स्कूलों RTE के तहत बच्चों को एडमिशन देने से मना नहीं कर सकते-सुप्रीम कोर्ट।@ यूपी में गंगा एक्सप्रेसवे से भी बड़ा एक्सप्रेसवे बनेगा, UP के 22 जिलों से बिहार और नेपाल बॉर्डर तक जाएगा।@ महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों को बड़ी राहत-मराठी सीखने के लिए 15 अगस्त तक मिली मोहलत।@ 100% मुस्लिम वोटर वाली सीट से जीत गई हिंदू महिला, गुजरात के गोधरा में लिखा गया नया राजनीतिक अध्याय।@ मिडिल ईस्ट युद्ध का असर अब आसमान पर महंगे फ्यूल ने बिगाड़ा एयरलाइंस का बजट, सरकार से मदद की मांग।@ सबरीमला सुनवाई में तीखी बहस-धर्म बनाम मज़हब’ पर टकराव, मंदिर को बौद्ध पगोडा बताने का दावा।@ ब्रेन डेथ घोषित करने की प्रक्रिया पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने एम्स से मांगी रिपोर्ट।@ डिजिटल अरेस्ट पर बड़ा एक्शन, 9,400 से अधिक व्हाट्सएप अकाउंट बंद, सुप्रीम कोर्ट में हुआ खुलासा।@ गैंगस्टर मुख्तार मलिक हत्याकांड मामले में 11 आरोपियों को उम्र कैद, 1 को मिली 7 साल की सजा।@ नोएडा एयरपोर्ट से उड़ानों का रास्ता साफ, मिल गया BCAS लाइसेंस, जानें कब से शुरू होगी टिकट बुकिंग।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -