Posted by : achhiduniya 28 September 2018


कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी दो दिन के मध्‍यप्रदेश दौरे के दौरान मोदी सरकार पर तीखे  हमले करते नजर आए भीड़ को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि जिन्होंने भारत की वायुसेना से चोरी की, राफेल में चोरी की, व्यापम और ई-टेंडरिंग में चोरी की, उन्हें भी हम जेल में डालने वाले हैं। उन्होंने राफेल खरीदी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि राफेल लड़ाकू विमान की खरीदी में गड़बड़ी हुई है, मोदी ने अपने मित्र अनिल अंबानी को फायदा पहुंचाने के लिए भारत सरकार की कंपनी हिंदुस्तान एरेनोटिकल लिमिटेड (एचएएल) से ठेका छीनकर एक प्राइवेट कंपनी, अंबानी की नई कंपनी को दिलाया है, कांग्रेस काल में यह विमान 526 करोड़ रुपये का था, मगर अब इसे प्रति विमान 1600 करोड़ रुपये की दर पर खरीदा जा रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि हम चाहते हैं कि आपके फोन के पीछे, आपकी शर्ट के पीछे और जूते के नीचे मेड इन मध्‍य प्रदेश लिखा जाए। 
हम चाहते हैं कि मेड इन इंडिया लिखा जाए, हम चाहते हैं कि मेड बाई एचएएल लिखा जाए। राहुल ने कहा, मोदी सरकार ने 526 करोड़ रूपये का लड़ाकू राफेल विमान 1600 करोड़ रूपये में खरीदने का सौदा किया है। उन्होंने कहा कि मोदी ने एचएएल से कॉन्ट्रैक्ट छीनकर अनिल अंबानी को 30,000 करोड़ रूपये का कॉन्ट्रैक्ट दिया है, जिन्होंने 10 दिन पहले ही यह कंपनी खोली थी और जिन्हें विमान बनाने का कोई अनुभव नहीं है। अनिल अंबानी पर पहले से ही 45,000 करोड़ रूपये का कर्जा है। राहुल ने कहा, यह पैसा देश के लोगों का है। आपका है। उन्होंने कहा, चौकीदार ने गरीबों, युवाओं, किसानों एवं अन्य लोगों की जेब से पैसा निकालकर अंबानी को दिया है।  

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ प्राइवेट स्कूलों RTE के तहत बच्चों को एडमिशन देने से मना नहीं कर सकते-सुप्रीम कोर्ट।@ यूपी में गंगा एक्सप्रेसवे से भी बड़ा एक्सप्रेसवे बनेगा, UP के 22 जिलों से बिहार और नेपाल बॉर्डर तक जाएगा।@ महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों को बड़ी राहत-मराठी सीखने के लिए 15 अगस्त तक मिली मोहलत।@ 100% मुस्लिम वोटर वाली सीट से जीत गई हिंदू महिला, गुजरात के गोधरा में लिखा गया नया राजनीतिक अध्याय।@ मिडिल ईस्ट युद्ध का असर अब आसमान पर महंगे फ्यूल ने बिगाड़ा एयरलाइंस का बजट, सरकार से मदद की मांग।@ सबरीमला सुनवाई में तीखी बहस-धर्म बनाम मज़हब’ पर टकराव, मंदिर को बौद्ध पगोडा बताने का दावा।@ ब्रेन डेथ घोषित करने की प्रक्रिया पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने एम्स से मांगी रिपोर्ट।@ डिजिटल अरेस्ट पर बड़ा एक्शन, 9,400 से अधिक व्हाट्सएप अकाउंट बंद, सुप्रीम कोर्ट में हुआ खुलासा।@ गैंगस्टर मुख्तार मलिक हत्याकांड मामले में 11 आरोपियों को उम्र कैद, 1 को मिली 7 साल की सजा।@ नोएडा एयरपोर्ट से उड़ानों का रास्ता साफ, मिल गया BCAS लाइसेंस, जानें कब से शुरू होगी टिकट बुकिंग।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -