- Back to Home »
- International News »
- भारत को आँख दिखाने वाला पाकिस्तान बना भीगी बिल्ली....
Posted by : achhiduniya
29 September 2018
कुछ समय पूर्व पाकिस्तान ने कहा था कि वह भारत से युद्ध के लिए तैयार है। भारत सरकार द्वारा लगातार पाकिस्तान को उसी की भाषा मे दी जा रही जवाबी कारवाई के चलते अब संयुक्त राष्ट्र की बैठक में हिस्सा लेने के लिए अमेरिका गए पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह मेहमूद कुरैशी ने अल जजीरा चैनल को दिए एक इंटरव्यू में कहा, भारत के साथ युद्ध कोई विकल्प नहीं है। हम बातचीत के रास्ते से आगे बढ़ सकते हैं। कुरैशी ने कहा, पाकिस्तान की नई सरकार भारत और अमेरिका के साथ रिश्तों को मजबूत करने पर गंभीरता से काम कर रही है। भारत और पाकिस्तान के रिश्ते तब ज्यादा नाजुक हो गए थे, जब पाकिस्तान के पीएम इमरान खान के बातचीत के न्योते को भारत ने ठुकरा दिया था।
भारत ने पहले निमंत्रण स्वीकार किया था, लेकिन एलओसी पर एक जवान के साथ पाकिस्तानी बर्बरता के बाद भारत सरकार ने अपना फैसला बदल दिया था। इसके बाद इमरान खान ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था, शांति-वार्ता बहाली की मेरी पहल पर भारत के अहंकारी और नकारात्मक जवाब से निराश हूं। हालांकि, मैं अपनी जिंदगी में बड़े ओहदों पर बैठे ऐसे छोटे लोगों से मिला हूं, जिनके पास बड़ी तस्वीर देखने का नजरिया नहीं है। इसके बाद भारत सरकार की ओर से इस पर नाराजगी जाहिर की गई थी।
कुरैशी ने दोनों देशों के बीच बातचीत के मुद्दे पर पाकिस्तानी पीएम इमरान खान की 26 जुलाई की बात याद दिलाई, जिसमें उन्होंने भारत के साथ बातचीत की पेशकश की थी। कुरैशी के अनुसार, दोनों देशों के बीच कई अहम मुद्दे हैं। दोनों परमाणु संपन्न हैं। ऐसे में दोनों बीच युद्ध कोई विकल्प नहीं है। इसका उपाय मिलिट्री नहीं हो सकती। इसका एक मात्र विकल्प बातचीत है।


