- Back to Home »
- State News »
- पिता [शरद पवार] के बचाव मे आईं पुत्री [सुप्रिया सुले]...
Posted by : achhiduniya
29 September 2018
राष्ट्रवादी कांग्रेस के प्रमुख शरद पवार की बेटी और सांसद सुप्रिया सुले ने शुक्रवार को कहा है कि उनके पिता ने राफ़ेल सौदे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लग रहे आरोपों पर पीएम को क्लीनचिट नहीं दी है। सुप्रिया सुले ने कहा, जिस बयान को मेरे पिता (शरद पवार) का बताया जा रहा है वो उन्होंने दिया ही नहीं। उन्होंने पीएम मोदी क्लीनचिट नहीं दी है। जो लोग ऐसा कह रहे हैं वो या तो जानबूझकर मामले को तोड़मरोड़ रहे हैं या फिर उन्होंने बयान सुना ही नहीं है। एनसीपी के लोक सभा सांसद तारिक अनवर ने शरद पवार के कथित बयान के बाद पार्टी और पद से इस्तीफा दे दिया।
अनवर ने कहा कि एनसीपी सांसद तारिकक अनवर के पार्टी छोड़ने पर सुप्रिया सुले ने कहा, उनके पार्टी छोड़कर जाने का मुझे दुख हुआ,लेकिन मुझे हैरत है कि जिस पार्टी के साथ वो पिछले 20 सालों से थे उस पार्टी में उन्होंने मामले की पड़ताल तक नहीं की। वो पवार साहब को फ़ोन कर के स्थिति साफ़ कर सकते थे।


