- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- क्यों न “आप” पार्टी का चुनाव चिन्ह (झाड़ू) छीन लिया जाए.....? चुनाव आयोग
Posted by : achhiduniya
11 September 2018
इनकम टैक्स की रिपोर्ट के आधार पर चुनाव आयोग ने AAP को नोटिस भेजा है। आम आदमी पार्टी पर 13 करोड़ रुपये के चंदे को छुपाने, हवाला के जरिए पैसे लेने, चुनाव आयोग और अपनी वेबसाइट पर गलत जानकारी देने के आरोप हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) के साल 2014-15 में पार्टी को मिले चंदे से जुड़े एक मामले में चुनाव आयोग ने पार्टी को नोटिस भेजकर पूछा कि क्यों न उनका चुनाव चिन्ह छीन लिया जाए।
आयोग ने नोटिस में AAP से उस पर कार्रवाई न करने की वजह भी पूछी है कि क्यों न उस पर कार्यवाही की जाए? क्यों न पार्टी का चुनाव चिन्ह (झाड़ू) छीन लिया जाए. AAP की ओर से इस मामले में आयोग को नोटिस का जवाब देना है। फिलहाल AAP नेताओं की ओर से अभी इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

