- Back to Home »
- State News »
- अन्ना हज़ारे ने की गांधी जयंती से भूख हड़ताल पर जाने की घोषणा....
Posted by : achhiduniya
30 September 2018
सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हज़ारे ने मोदी सरकार को आड़े हाथो लेते हुए कहा कि लोकपाल आंदोलन के कारण भारतीय जनता पार्टी केंद्र की सत्ता में आई और अब लोकपाल के मुद्दे पर टालमटोल कर रही है। उन्होंने कहा कि वह 2 अक्टूबर से भूख हड़ताल शुरू करने के अपने फैसले पर अटल हैं। हजारे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को गुरुवार पत्र लिखकर आरोप लगाया कि पिछले चार साल में सरकार टाल-मटोल का रवैया अपनाती रही और लोकपाल या लोकायुक्त की नियुक्ति नहीं की। हजारे ने लिखा, लोकपाल और लोकायुक्त की नियुक्ति के लिए 16 अगस्त, 2011 को समूचा देश सड़कों पर उतर आया था, आपकी सरकार इसी आंदोलन की वजह से सत्ता में आई।
अन्ना ने आगे कहा, चार साल बीत गए लेकिन सरकार किसी न किसी कारण से लोकपाल और लोकायुक्त की नियुक्ति टालती रही। हजारे ने इससे पहले घोषणा की थी कि वह गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर से रालेगण सिद्धि में भूख हड़ताल पर बैठेंगे। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि किसानों को उनके उत्पादन का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है, जिसके चलते किसान आत्महत्या कर रहे हैं।

