- Back to Home »
- Judiciaries »
- कांग्रेस पार्टी के नाम व राहुल गांधी की भारतीय नागरिकता के खिलाफ मुकदमा दर्ज.....
Posted by : achhiduniya
05 September 2018
बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित एक अदालत में वकील सुधीर कुमार ओझा ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आरती कुमारी सिंह की अदालत में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की भारतीय नागरिकता तथा उनकी पार्टी के नाम को लेकर एक परिवाद पत्र दायर किया। ओझा ने गांधी पर भारतीय और इतालवी पासपोर्ट रखने तथा उक्त यूरोपीय देश में आयोजित एक चुनाव में मतदान करने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि गांधी की पार्टी का वास्तविक नाम "इंदिरा कांग्रेस इंडिया" है और उन्होंने "इंडियन नेशनल कांग्रेस" के नाम का उपयोग कर राष्ट्र के साथ धोखा किया है।
उन्होंने अदालत से मामले की जांच का आदेश देने का आग्रह किया है। इससे पहले गत 25 अगस्त को ओझा ने गांधी पर अपने विदेशी दौरे के क्रम में एक बयान देकर देश की छवि धूमिल करने का आरोप लगाते हुए उनपर मानहानि का एक परिवाद पत्र दायर किया था।

