- Back to Home »
- Motivation / Positivity »
- सफलता पाने के लिए शॉर्ट कट नहीं कट शॉर्ट मैथड का करे इस्तेमाल....
Posted by : achhiduniya
19 October 2018
किसी भी बिजनेस या नौकरी में लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित तभी हो सकता है, जब लक्ष्य एक से ज्यादा न हों। यानी आपके सामने शुरुआत में एक ही बिजनेस को चलाने का लक्ष्य होना चाहिए। एक से ज्यादा बिजनेस एक साथ खोल लेंगे, तो किसी एक पर भी अपना ध्यान ढंग से लगा नहीं पाएंगे। इसलिए बेहतर होगा शुरुआत एक ही बिजनेस से करें। बाद में बिजनेस का विस्तार कर सकते हैं। सफलता हासिल करने के लिए शॉर्ट कट अपनाते हुए तो आपने कइयों को देखा होगा, लेकिन सफल व्यक्तियों पर गौर करेंगे तो पाएंगे कि वे शॉर्ट कट पर नहीं बल्कि कट शॉर्ट पर ध्यान देते हैं। यहां कट शॉर्ट का अर्थ नेगेटिव न लें।
यहां कट शॉर्ट का अर्थ लक्ष्य तक पहुंचने में आने वाले भटकावों को कट शॉर्ट करके असल लक्ष्य को एकदम स्पष्ट करना है। बिजनेस में ध्यान उस समय भटकने लगता है, जब एंटरप्रेन्योर को लगने लगता है कि सफलता मिलने में ज्यादा ही समय लग रहा है। ऐसे में अपने बिजनेस के लक्ष्य स्पष्ट करने के साथ-साथ यह भी तय कर लें कि किस लक्ष्य को हासिल करने में कितना समय लग सकता है? इससे आप लगने वाले समय के लिए मानसिक रूप से तैयार होंगे।
बिजनेस शुरू करने का ख्याल लाने के साथ ही दिमाग में यह घूमने लगता है कि बिजनेस किया क्या जाए? बिजनेस आइडिया के लिए अक्सर लोग अपने ही दोस्तों या सफल बिजनेसेज की नकल करने लगते हैं। यह शॉर्टकट है। इसके बजाय उन बिजनेस आइडियाज पर ध्यान दीजिए, जिन पर अभी तक किसी ने काम ही नहीं किया है। उससे आपके सफलता होने की संभावना बढ़ेगी।


