- Back to Home »
- Religion / Social »
- महंत परमहंस दास ने 2019 के चुनाव में आचार संहिता लगने से पहले राम मंदिर निर्माण की घोषणा नहीं होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी.....
महंत परमहंस दास ने 2019 के चुनाव में आचार संहिता लगने से पहले राम मंदिर निर्माण की घोषणा नहीं होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी.....
Posted by : achhiduniya
13 October 2018
तपस्वी छावनी के उत्तराधिकारी महंत परमहंस दास अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे थे। सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलकर लौटे परमहंस दास का सीएम योगी ने स्वागत किया और अनार का जूस पिलाने के पहले वादा किया कि जल्द ही वह पीएम नरेंद्र मोदी से उनकी वार्ता भी कराएंगे। उन्होंने कहा सीएम ने कहा है कि राम मंदिर की मांग आपकी व्यक्तिगत मांग नहीं है,बल्कि यह देश के 100 करोड़ हिंदुओ के सम्मान और आस्था का विषय है। महंत ने कहा कि सीएम आदित्यनाथ ने वादा किया है कि जल्द ही पीएम से बात कराएंगे और जरूरत पड़ी तो राष्ट्रपति से भी वार्ता कराई जाएगी।
महंत दास ने कहा कि सीएम योगी के इसी पुख्ता आश्वासन पर शुक्रवार को उनके द्वारा अनशन समाप्त कर दिया गया है। शनिवार को मठ वापस पहुंचने पर महंत ने दावा किया कि रामलला की इच्छा से 2019 के चुनाव में आचार संहिता लगने से पहले राम मंदिर निर्माण की घोषणा हो जाएगी। इस दौरान उन्होंने ऐसा नहीं होने पर आत्मदाह की भी चेतावनी दी। महंत ने कहा कि चाहें कोर्ट से हो या कानून बनाकर हो लेकिन 2019 चुनाव से पहले यह होकर रहेगा। हालांकि इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी भी दी कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो वह असहयोग आंदोलन करेंगे और फिर भी बात नहीं बनी तो आत्मदाह कर लेंगे।

