- Back to Home »
- Politics »
- 2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस से हाथ मिलाने को तैयार एमएनएम पार्टी प्रमुख कमल हासन लेकिन.....
Posted by : achhiduniya
14 October 2018
2018 फरवरी के महीने में मक्कल निधि मय्यम [एमएनएम] पार्टी बनाने वाले अभिनेता से राजनेता बने कमल हासन ने शुक्रवार को एक टीवी इंटरव्यू के दौरान कहा कि अगर कांग्रेस-डीएमके का गठबंधन टूटता है तो वे आने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस से हाथ मिला सकते हैं। उन्होंने कहा कि मैं इसके लिए कांग्रेस से बात कर सुनिश्चित करूंगा कि हमारा गठबंधन तमिलनाडु के लोगों के लिए फायदेमंद हो। कमल हासन का कांग्रेस के प्रति यह झुकाव कोई नया नहीं है। इसी साल जून में हासन ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से दिल्ली में मुलाकात की थी। इस दौरान दोनों नेताओं ने तमिलनाडु की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की थी।
इस बैठक के बाद कमल हासन ने कहा था कि हमने राजनीतिक चर्चा की लेकिन वैसी नहीं जैसा आप सोचते हैं। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, कमल हासन ने कहा कि हमारी पार्टी का लक्ष्य भ्रष्टाचार से लड़ने का है। मैं ऐसी किसी भी पार्टी से हाथ नहीं मिलाऊंगा, जिस पर भ्रष्टाचार का आरोप हो। उन्होंने कहा कि डीएमके और एआईएडीएमके दोनों भ्रष्ट पार्टियां हैं। हम लोग इन दोनों पार्टियों को तमिलनाडु से उखाड़ फेंकने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे।

