- Back to Home »
- State News »
- वसुंधरा राजे सरकार की अच्छी योजनाओं को हम आगे बढ़ाएंगे....कांग्रेस पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
Posted by : achhiduniya
14 October 2018
कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजे सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि खान घोटाले की सीबीआई से जांच करवानी चाहिए थी। सरकार ने जानबूझकर लोकायुक्त को खान घोटाले की जांच दी, क्योंकि उसे पता था कि लोकायुक्त जांच में कुछ नहीं होना है। शनिवार को जयपुर में गहलोत ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर हम वसुंधरा राजे सरकार की योजनाओं को बंद नहीं करेंगे। अच्छी योजनाओं को हम आगे बढ़ाएंगे।
गहलोत ने कहा कि हम सरकार बनने पर दुर्भावना से काम नहीं करेंगे। भामाशाह योजना के सवाल पर गहलोत ने कहा कि कुछ चीजें सरकार बनने के बाद के लिए रहने दीजिए। यह बाद में तय करेंगे। अफसरों के केंद्र में जाने के सवाल पर गहलोत ने कहा कि केंद्र में अफसर जाते रहते हैं। कई आत्मग्लानि के चलते भी जाते हैं, लेकिन कांग्रेस सरकार किसी भी अफसर के खिलाफ दुर्भावना से कार्रवाई नहीं करेगी।

