- Back to Home »
- Crime / Sex »
- बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार के आवास से ब्लेकमेलिंग के लिए रखे उज्ज्वला योजना के 37 गैस सिलेंडर बरामद..... एफआईआर दर्ज
बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार के आवास से ब्लेकमेलिंग के लिए रखे उज्ज्वला योजना के 37 गैस सिलेंडर बरामद..... एफआईआर दर्ज
Posted by : achhiduniya
06 October 2018
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भागलपुर के वारसलीगंज में बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार के आवास से उज्ज्वला योजना के 37 सिलेंडर बरामद किए गए हैं। संतोष वार्ड पार्षद भी रह चुके हैं। इस मामले में जिला आपूर्ति पदाधिकारी आलोक कुमार सिन्हा ने बताया कि पूर्व पार्षद संतोष, वेंडर बब्लू राय और केसी इंडेन के प्रोपराइटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सीबी सिंह को प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए गए थे। दक्षिणी भागलपुर के वार्ड-51 वारसलीगंज में पूर्व पार्षद के घर गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई थी। आपूर्ति विभाग को छापेमारी में बीजेपी नेता के घर से उज्ज्वला योजना के 37 सिलेंडर भरे हुए मिले। इस छापेमारी में इंडेन के एरिया सेल्स मैनेजर को भी साथ रखा गया था। एसडीओ के मुताबिक, जांच के दौरान उन्हें खबर मिली कि वेंडर बब्लू राय ने रात में सिलेंडर पूर्व पार्षद के घर रखे हैं।
इसके बाद बीजेपी नेता के घर छापेमारी की गई और तीन दर्जन से ज्यादा भरे हुए सिलेंडर बरामद हुए। एसडीओ ने कहा कि प्रथम दृष्टया अवैध भंडारण का मामला कालाबाजारी का प्रतीत होता है। अवैध रूप से सिलेंडर बरामद होने पर संतोष कुमार ने सफाई दी है कि बीती रात वेंडर बबलू ने ज्यादा लेट होने का वास्ता देकर उनसे सिलेंडर रखने का आग्रह किया था। बबलू ने उनसे कहा था कि कल इस क्षेत्र में उज्ज्वला योजना से सिलेंडर बांटे जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी लाभुक इसी मोहल्ले के हैं जिसके कागजात बबलू के पास हैं। बबलू के आग्रह पर उन्होंने सिलेंडर घर के गेट के पास सीढ़ी के नीचे रखवा दिए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मामले पर लीपापोती की भी कोशिश की जा रही है।

