- Back to Home »
- Property / Investment »
- देवभूमि को डिजिटल देवभूमि बनाने व 4 हजार करोड़ रुपये का निवेश कर बड़ी संख्या में रोजगार देने,जियो पूरी तरह प्रतिबद्ध ....MD मुकेश अंबानी
देवभूमि को डिजिटल देवभूमि बनाने व 4 हजार करोड़ रुपये का निवेश कर बड़ी संख्या में रोजगार देने,जियो पूरी तरह प्रतिबद्ध ....MD मुकेश अंबानी
Posted by : achhiduniya
07 October 2018
प्रधानमंत्री नरेंद्र
मोदी ने उत्तराखंड इन्वेस्टर्स समिट 2018 का उद्घाटन किया। इस मौके पर वीडियो जारी
कर रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी
ने जियो के माध्यम से देवभूमि को डिजिटल देवभूमि बनाने की बात कही। मुकेश अंबानी
ने उत्तराखंड सरकार को पहली इन्वेस्टर समिट पर बधाई देते हुए कहा कि डिजिटल उत्तराखंड
बनाने के लिए जियो पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इससे राज्य के हर एक नागरिक को
सर्वश्रेष्ठ क्वालिटी की डिजिटल कनेक्टिविटी और डिजिटल सेवाएं मिल सकती हैं।
अंबानी ने वीडियो में कहा कि मुंबई में वे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र
सिंह रावत से मिले और उत्तराखंड को लीडिंग स्टेट बनाने के उनके विजन से काफी
प्रभावित हुए। उत्तराखंड प्राकृतिक संपत्ति से ओत-प्रोत राज्य है।
साथ ही वहां के लोग भी मेहनती हैं। जियो राज्य के 2185 सरकारी स्कूलों और 200 से ज्यादा सरकारी कॉलेजों को अगले दो साल में जोड़ने की योजना बना रहा है। वहीं 100 से ज्यादा रिलायंस रिटेल स्टोर्स को उचित दामों पर चलाने और इनकी संख्या बढ़ाने का भी प्लान बना रहा है। डिजिटल सेवाएं देने के साथ ही जियो पर्यावरण को सुरक्षित रखने वाली इंडस्ट्रीज और बिजनेस को बढ़ावा देगा। इसके साथ ही पर्यटन, स्वास्थ्य सेवाओं की डिलीवरी, शिक्षा और सरकारी सेवाओं को हर नागरिक तक पहुंचाने में भी मदद करेगा।
रिलायंस पिछले कुछ सालों में 4 हजार करोड़ रुपये का निवेश कर राज्य के सबसे ज्यादा निवेश करने वालों में से है। वहीं बड़ी संख्या में रोजगार भी दिया है। अंबानी ने कहा कि राज्य सरकार की प्रो-बिजनेस पॉलिसी और जियो का निवेश मिलकर हाईटेक इंडस्ट्रीज की तरक्की के नए दरवाजे खोलेंगे। उन्हें भरोसा है कि इन्वेस्टर्स समिट भविष्य में राज्य की तरक्की के लिए जमीन तैयार करेगी। रिलायंस इंडस्ट्रीज राज्य के सहयोग और वातावरण से पूरी तरह संतुष्ट है।