- Back to Home »
- Entertainment / AjabGajab »
- नाना पाटेकर के सपोर्ट मे उतरी किसानों की विधवा महिलाए....जलाए तनुश्री दत्ता के पोस्टर
Posted by : achhiduniya
07 October 2018
बीते कुछ समय पहले
बालीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगाने के बाद अब उनके
खिलाफ मुंबई के ओशिवरा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज़ करवाया है। इस शिकायत में नाना के साथ ही गणेश आचार्य का नाम भी शामिल है। तनुश्री दत्ता ने इस बारे में ट्विटर पर भी इसकी
जानकारी दी। फिल्म के जिस गाने पर विवाद हुआ था, उसे गणेश
आचार्य ही कॉरियोग्राफ कर रहे थे। विवाद सामने आने के बाद उन्होंने नाना का सपोर्ट
किया था, इस पर तनुश्री ने उन्हें झूठा और दो चेहरे वाला
व्यक्ति कहा था। उन्होंने कहा था कि गणेश आचार्य कभी भी सेट पर जो हुआ उसे स्वीकार
नहीं करेंगे।
महाराष्ट्र में तनुश्री के खिलाफ यवतमाल जिले में किसानों की विधवाओं ने विरोध प्रदर्शन किया और तनुश्री की तस्वीरों को जलाया। वहीं एक महिला किसान का कहना है, नाना पाटेकर ने हमें एक भाई के रूप में मदद की है। उनके खिलाफ ऐसे आधारहीन आरोप अस्वीकार्य हैं।