- Back to Home »
- Politics »
- कांग्रेस के टिकट न मिलने पर सपा मे आपका स्वागत है.....समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव
Posted by : achhiduniya
09 October 2018
बुधनी विधानसभा क्षेत्र
से सपा के उम्मीदवार अर्जुन आर्य द्वारा सपा का टिकट वापस करने की घटना से नाराज
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से
टिकट न पाने वाले उम्मीदवारों को सपा में आने का आमंत्रण दिया है। वर्तमान
में बुधनी से मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भाजपा के विधायक हैं। प्रदेश
में 28 नवंबर
को विधानसभा चुनाव होने हैं। आर्य ने प्रदेश में भाजपा की सत्ता उखाड़ने के लिये
कांग्रेस को सशक्त विकल्प बताते हुए जल्दी ही कांग्रेस में शामिल होने की इच्छा
व्यक्त की है। अखिलेश ने खजुराहो में टिकट ना पाने वाले कांग्रेस नेताओं के लिये
सपा के द्वार खुले होने का आश्वासन देते हुए कहा, कांग्रेस ने
इसी तरह बसपा को नाराज किया।
यदि इसके पीछे,अर्जुन के सपा टिकट वापस करने पर कांग्रेस नेताओं का हाथ है। हम तो स्वागत करते हैं उन तमाम लोगों का जो समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ना चाहते हैं। मैं यह नहीं कहूंगा कि कांग्रेस को हमारे उम्मीदवारों को लेना चाहिये लेकिन मुझे बुरा लगेगा यदि मैं यह कहूं कि कांग्रेस के जिन साथियों को टिकट ना मिले वह सपा में शामिल हो जायें। मध्यप्रदेश में सपा के बाकी प्रत्याशियों की घोषणा के सवाल पर एक सपा उम्मीदवार के टिकट वापस करने से सचेत सपा अध्यक्ष ने कहा, अभी नहीं होगी प्रत्याशियों की घोषणा, अभी केवल बातचीत होगी। प्रत्याशियों की घोषणा रुक कर होगी।
मध्यप्रदेश में गठबंधन नहीं होने के सवाल पर अखिलेश ने सारा ठीकरा कांग्रेस के सर पर फोड़ते हुए कहा, गठबंधन कि जिम्मेदारी कांग्रेस की थी कि सभी दलों को साथ लेने की। सपा ने मध्यप्रदेश में छह उम्मीदवारों के पहली सूची जारी की थी। इसमें से बुधनी से सपा के उम्मीदवार अर्जुन आर्य ने सपा का टिकट वापस कर दिया।