- Back to Home »
- State News »
- गुजरात स्थानीय उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी 24 सीटें पर कब्जा जबकि कांग्रेस ने 19 सीटें मे सीमटी....
गुजरात स्थानीय उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी 24 सीटें पर कब्जा जबकि कांग्रेस ने 19 सीटें मे सीमटी....
Posted by : achhiduniya
09 October 2018
गुजरात नगरपालिकाओं और जिला तथा तालुका पंचायत की सीटों के लिए उपचुनाव सात अक्टूबर को हुए थे। ये उपचुनाव आठ नगरपालिकाओं की 11 सीटों, मेहसाणा और खेड़ा जिला पंचायत की दो सीटों और 33 तालुका पंचायतओं की 33 सीटों के लिए हुए थे। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, नगरपालिकाओं की 11 में से पांच सीटें भाजपा ने और तीन सीटों कांग्रेस ने जीतीं जबकि अन्य तीन सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों की जीत हुई। मेहसाणा और खेड़ा जिला पंचायत की दोनों सीटें कांग्रेस के प्रत्याशियों ने अपनी झोली में डालीं। भाजपा ने 33 तुलाका पंचायत सीटों में से 19 सीटें जीतीं तो कांग्रेस ने 14 सीटों पर जीत का परचम लहराया। वही गुजरात में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने विभिन्न नगरपालिकाओं और पंचायतों की 46 सीटों के लिए हुए उपचुनाव में 24 सीटें जीतीं हैं, जबकि कांग्रेस ने 19 सीटें अपनी झोली में डाली हैं। इन चुनाव के नतीजे मंगलवार को घोषित किए गए।
