Posted by : achhiduniya 09 October 2018


बॉलीवुड के सबसे 'संस्‍कारी एक्‍टर' बाबूजी कहे जाने वाले आलोकनाथ पर लेखक और फिल्म निर्माता विंता नंदा ने सालों पहले बलात्‍कार का आरोप लगाया है। ऐसे में अब आलोकनाथ ने इस पूरे मामले पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्‍होंने इस पूरे मामले पर कहा है, कुछ तो लोग कहेंगे..यहां तक की इस पूरे मामले पर उनका कहना है, बलात्‍कार तो हुआ होगा, लेकिन किसी और ने यह किया होगा। आलोकनाथ ने कहा, मैं न तो इन आरोपों को नकार रहा हूं और न ही इनसे सहमत हूं। यह (बलात्‍कार) हुआ तो होगा, लेकिन किसी और ने किया होगा। मैं अब इसके बारे में ज्‍यादा बात नहीं करना चाहता, क्‍योंकि अगर यह बाहर आएगा तो और भी खिंचेगा। भारत में जोरों पर उभर रहे #MeToo कैंपेन के तहत यह किस्‍सा बयां किया है। इस पर आलोकनाथ ने आगे कहा, हालांकि हम सिर्फ महिला का ही पक्ष सुनते हैं क्‍योंकि उन्हें कमजोर माना जाता है। विन्‍ता नंदा (Vinta Nanda) नाम की एक महिला ने अपनी फेसबुक पोस्‍ट के जरिए हिन्‍दी फिल्‍मों और धारावाहिकों के चर्चित नाम आलोक नाथ (Alok Nath) पर बलात्‍कार का आरोप लगाकर सनसनी पैदा कर दी है। विन्‍ता ने अपनी पोस्‍ट में सीधे तौर पर आलोक नाथ का नाम तो नहीं लिया,लेकिन उन्‍होंने “सबसे संस्‍कारी” शख्‍स पर 19 साल पहले रेप का आरोप लगाया। 
विन्‍ता की यह पोस्‍ट वायरल हो गई और लोगों को यह अंदाजा लगाने में देर नहीं लगी कि उनका इशरा आलोक नाथ की ओर है। उनके आरोपों पर आलोक नाथ सफाई भी दे चुके हैं। उनका कहना है कि इस पर बात करने का कोई फायदा नहीं है क्‍योंकि महिला की बात पर ही विश्‍वास किया जाएगा। विंता से अपनी दोस्‍ती पर बोलते हुए आलोक नाथ ने इस निजी चैनल से कहा, एक समय था जब वह काफी अच्‍छी दोस्‍त थीं। आज उन्‍होंने इतनी बड़ी बात कह दी है। एक तरीके से जो वह आज है, उसे मैंने ही बनाया है। इस पूरे मामले पर आलोकनाथ ने कहा, इस तरह के आरोपों पर कुछ भी बोलने का कोई फायदा नहीं है, क्‍योंकि आज के जमाने में सिर्फ वही सुना जाता है जो महिला कहती है. ऐसी हालत में कुछ भी कहना गलत ही होगा। विंता की फेसबुक पोस्ट के मुताबिक वह आलोक नाथ की पत्नी की सहेली थीं। इसी का फायदा उठाकर आलोक नाथ ने उनका शोषण किया।  विंता ने लिखा है, उन्होंने मेरे साथ शारीरिक दुर्व्यवहार किया, जब मैं साल 1994 के मशहूर शो 'तारा' के लिए काम कर रही थी। 
विन्‍ता ने साल 2012 में एशियन सेंटर फॉर एंटरटेनमेंट एजुकेशन (ACEE) की स्‍थापना की। इसके बाद उन्‍होंने साल 2013 में हॉलीवुड हेल्‍थ एंड सोसाइटी (HH&S) के साथ मिलकर अपनी इस संस्‍था के मुख्‍य प्रोग्राम द थर्ड आई की शुरुआत की। द थर्ड आई प्रोड्यूसर और नेटवर्क के साथ मिलकर फिल्‍में और टीवी प्रोग्राम बनाता है। इसके अलावा इसके तहत कॉन्‍टेंट क्रिएटर्स के लिए ईवेंट और वर्कशॉप का आयोजन भी किया जाता है। विन्‍ता वर्तमान में CORO नाम के एनजीओ की डायरेक्‍टर भी हैं।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ ज्ञानेश कुमार को फांसी हो, लोकतंत्र की हत्या सबसे बड़ा आतंकवाद- पप्पू यादव।@ सिंहस्थ के लिए टूटेगा CM मोहन यादव का पैतृक आवास, बहन और दोस्तों के मकान भी। @ मणिपुर में भारत-म्यांमार सीमा के पास 4 लोगों की गोली मारकर हत्या, हमलावरों के बॉर्डर पार से आने की आशंका।@ हाईकोर्ट ने Meta से महिला की मॉर्फ्ड तस्वीरें हटाने को कहा, दिल्ली पुलिस और CJP नेताओं को भेजा नोटिस।@ ग्लॉक और बरेटा की पिस्टल भूल जाओ भारत की कंपनी ने बनाया 24 राउंड फायर वाली star max 32 पिस्टल।@ आप कैसे काम करते हैं कि हर मामला अदालत पहुंच रहा? HC ने चुनाव आयोग को लगाई लताड़।@ महिला पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह को यौन उत्पीड़न केस में बरी करने के आदेश को सेशन कोर्ट में चुनौती दी।@ ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो CJP का आंदोलन गांधी जयंती से।@ केदारनाथ धाम में कूड़े का अंबार, सिर्फ 5 महीनों में जमा हुआ 50.30 मीट्रिक टन कचरा, पिछले साल की तुलना में ढाई गुना ज्यादा।@ लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर थे संयम लोढ़ा-विदेशी पिस्टल और 36 कारतूस, दो शूटर गिरफ्तार, पुलिस का खुलासा।@ गणेश विसर्जन यात्रा में बमबाजी करने वालों को CM योगी की पुलिस ने सिखाया सबक, बारिश में निकाला जुलूस।@ 17 दिन में 543 इमारतें ध्वस्त, 178 सील,सत्य निकेतन हादसे पर MCD ने हाईकोर्ट में दिया जबाब।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -