- Back to Home »
- State News »
- संत कंप्यूटर बाबा ने शिवराज सरकार पर धर्म और संत समाज की उपेक्षा करने पर दिया इस्तीफा….
Posted by : achhiduniya
01 October 2018
मध्यप्रदेश में राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त संत कंप्यूटर बाबा ने संवाददाताओं से कहा, मैं गौरक्षा, नर्मदा संरक्षण, मठ-मंदिरों के हितों में काम करना चाहता था, मगर ऐसा करने में असफल रहा। संत समाज का मुझ पर लगातार दबाव रहा, इसी चलते मैं अपने पद से इस्तीफा दे रहा हूं। पत्रकारों से से बातचीत में कंप्यूटर बाबा ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार ने धर्म और संत समाज की उपेक्षा की है। उन्होंने सरकार द्वारा गो मंत्रालय बनाए जाने की घोषणा पर भी सवाल उठाए हैं। साथ ही सरकार से अलग नर्मदा मंत्रालय बनाने की मांग की है। दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री के पद से इस्तीफे के ऐलान के बाद उन्होंने कहा, मैंने गायों की स्थिति और नर्मदा नदी में हो रहे अवैध खनन पर चर्चा की थी, लेकिन मुझे कुछ भी करने की इजाजत नहीं थी।
मैं संतों के विचार को सरकार के सामने नहीं रख सका, इसलिए मैं ऐसी सरकार का हिस्सा बने रहना नहीं चाहता। बता दें कि कंप्यूटर बाबा उन पांच संतों में से एक हैं, जिन्हें शिवराज सरकार ने इसी साल राज्यमंत्री का दर्जा दिया था। इस्तीफा देने के साथ-साथ कंप्यूटर बाबा ने शिवराज सरकार पर धर्म का अनदेखा करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वह समाज और संतों के हित में जो काम करना चाहते थे, नहीं कर पाए।

