- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- पाकिस्तान के उकसाने पर गोलियों की संख्या गिने बिना जवाबी कार्रवाई करे सुरक्षाबल....राजनाथ सिंह
Posted by : achhiduniya
17 October 2018
केन्द्रीय गृह मंत्री
राजनाथ सिंह ने कहा कि जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों से पहले गोली नहीं चलाने को
कहा गया है, मगर यह
भी कहा गया है कि उकसाये जाने पर गोलियों की संख्या गिने बिना जवाबी कार्रवाई करने
से पीछे नहीं हटे। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने
सैन्य बलों को दिये निर्देश में कहा, यह (पाकिस्तान) हमारा
पड़ोसी है, इसलिए पहले गोली मत चलाइए,लेकिन
अगर उस तरफ से एक भी गोली आती है तो जवाबी कार्रवाई में गोलियां मत गिनिए।
गुंटूर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि पाकिस्तान देश में आतंकवादी भेजने से बाज नहीं आ रहा है,लेकिन भारत आतंकवाद के खिलाफ तेजी से कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने कहा, पाकिस्तान आतंकवादियों को भेजकर हमें अस्थिर करने का प्रयास कर रहा है,लेकिन मैं अपनी सेना के जवानों, सुरक्षाबलों और जम्मू कश्मीर पुलिस की तारीफ करना चाहूंगा।
तीनों आपसी समन्वय से काम कर रहे हैं और रोजाना आतंकवादियों को मार गिराने में जुटे हैं और इसमें सफल हो रहे हैं।