- Back to Home »
- State News »
- हम अभी भी जिंदा हैं हमें दुख है कि अभी तक राम मंदिर नहीं बनाया गया.... शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे
Posted by : achhiduniya
18 October 2018
मुंबई में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उद्धव ने कहा कि जिन्हें लगता है कि हिंदुत्व मर गया है, वे जान लें कि हम अभी भी जिंदा हैं। शिवसेना कार्यकर्ताओं में जोश भरने की कोशिश में लगे उद्धव ने कहा, 'हम उन लोगों को चेतावनी दे रहे हैं, जिन्हें लगता है कि हिंदुत्व मर गया है। हम अभी भी जिंदा हैं। हमें दुख है कि अभी तक राम मंदिर नहीं बनाया गया है। मैं 25 नवंबर को अयोध्या जा रहा हूं। मुंबई में शिवाजी पार्क और शिवसेना भवन के आसपास शिवसेना द्वारा लगाए गए 'चलो अयोध्या' के बड़े-बड़े पोस्टर आगामी चुनावों में भगवा राजनीति के ध्रुवीकरण का शंखनाद कर रहे हैं।
शिवाजी पार्क मैदान में हर साल होने वाली शिवसेना की परंपरागत दशहरा रैली से दो दिन पहले लगाए गए इन पोस्टरों से यह साफ हो गया है कि शिवसेना इस बार हिंदुत्व के मुद्दे पर बीजेपी को पटखनी देने की कोशिश कर रही है।

