- Back to Home »
- National News »
- राज्यो की पुलिस फोर्स को ब्रूटल यानी क्रूर न होकर विनम्र भी होना चाहिए.... गृहमंत्री राजनाथ सिंह
Posted by : achhiduniya
07 October 2018
लखनऊ में 91 बटालियन आरएएफ में चल रहे कार्यक्रम
में गृहमंत्री ने परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान गृह मंत्री ने जवानों को वीरता
पदक, सराहनीय सेवा पदक दिए। इस दौरान उन्होंने राज्यों की
पुलिस के सिविलाइज्ड होने और ब्रूटल यानी क्रूर न होने की बात कही। अपने संबोधन
में गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारी सरकार ने शहीदों के परिवार को 1
करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता देनी शुरू की। इससे पहले शहीदों के
परिजनों को 45 लाख रुपए मुआजवा दिया जाता था। हालांकि उनका
ये मानना है कि किसी भी राशि से परिजनों को हुई क्षति की भरपाई नहीं की जा सकती
है। बटालियन हेडक्वार्टर पर मकान भी बनाए जा रहे हैं।
शहीदों की बहन-बेटियों की शादी में आर्थिक सहायता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि रैपिड एक्शन फोर्स ने शानदार परेड का प्रदर्शन किया। सीआरपीएफ के जवान अपने रक्त से अपने शौर्य का प्रदर्शन करते हैं। आरएएफ मिनिमम फोर्स से मैक्सिमम रिजल्ट देने वाली फोर्स है। राजनाथ सिंह ने कहा कि हम चाहते हैं देश की फोर्स सिविलाइज्ड हो, किसी भी राज्य की फोर्स को ब्रूटल नहीं होना चाहिए। गृह मंत्री के इस बयान को लखनऊ में हुए विवेक तिवारी हत्याकांड से जोड़कर देखा रहा है, जिसमें दो पुलिसकर्मी हत्या के जुर्म में जेल में बंद हैं। गृहमंत्री ने कहा कि देश में आरएएफ की मांग बढ़ती जा रही है। 5 नई आरएएफ बटालियन ने इस साल काम करना शुरू किया है। मेरठ में रेपो का अप्रूवल दिया गया है। आरएएफ की तैनाती भीड़, दंगे को नियंत्रित करने में होती है।
केरल बाढ़, असम एनआरसी आंदोलन में सीआरपीएफ की मांग होती है। यूएन मिशन में शांति स्थापित करने में सीआरपीएफ का योगदान रहा है। वहीं कार्यक्रम में लखनऊ की रहने वाली वीर बालिका अंशिका पांडे को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में गृह मंत्री ने आरएएफ की कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया। इसके बाद मीडिया से मुखातिब हुए गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उन्होने सिविलाइज्ड होने संबंधी बयान देश की हर फोर्स के लिए कहा था। रैपिड एक्शन होना चाहिए लेकिन रैकलेस नहीं वहीं यूपी पुलिस पर उठ रहे सवालों पर राजनाथ सिंह ने कहा कि यूपी सरकार उस पर काम कर रही है।