- Back to Home »
- Politics »
- NCP चीफ शरद पवार का लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान....
Posted by : achhiduniya
07 October 2018
मुंबई-कुर्ला से एनसीपी विधायक जितेंद्र आव्हाड ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) चीफ शरद पवार 2019 का लोकसभा चुनाव न लड़ने की जानकारी दी। उन्होने कहा, पवार ने पार्टी से उनके नाम पर विचार नहीं करने को कहा क्योंकि वह प्रत्याशी नहीं बनेंगे। शनिवार की बैठक में पवार ने कहा कि वह लोकसभा चुनाव की दौड़ में नहीं है। किसी को भी उनका नाम प्रस्तावित नहीं करना चाहिए। जितेंद्र आव्हाड ने इस बात से भी इनकार किया कि एनसीपी प्रमुख ने मवाल लोकसभा सीट से पार्थ पवार की उम्मीदवारी का विरोध किया है। पार्थ पवार वरिष्ठ नेता अजित पवार के बेटे हैं। आव्हाड ने कहा, प्रारंभिक चर्चा जारी है। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा के बाद नाम को अंतिम रूप दिया जाएगा।
पवार के पुणे लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के कयासों पर विराम लगाते हुए आव्हाड ने बताया कि पवार ने 2014 में ही स्पष्ट कर दिया था कि वह अगला लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री पवार पार्टी की राज्य इकाई के दफ्तर में एनसीपी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर चर्चा के लिए पिछले दो दिन से बैठक कर रहे हैं। एक अन्य घटनाक्रम में, महाराष्ट्र एनसीपी प्रमुख सुनील तटकरे ने कहा कि अगर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भास्कर जाधव रायगढ़ सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं तो वह अपने कदम पीछे खींच लेंगे। एनसीपी ने कांग्रेस के साथ गठबंधन की बातचीत में राज्य की आधी लोकसभा सीटें मांगी हैं। महाराष्ट्र में 48 लोकसभा सीटें हैं।

