- Back to Home »
- Crime / Sex »
- बीजेपी सांसद की दबंगाई आईडी प्रूफ मांगने पर टोल कर्मी को किया लहू लुहान.....
Posted by : achhiduniya
06 October 2018
अमित शाह के पिछले दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा (राज्यसभा सांसद) और नंद कुमार सिंह चौहान शुक्रवार शिवपुरी में थे। मीटिंग के बाद चौहान अपने काफिले के साथ वापस लौट रहे है थे। तभी उन्हें टोल स्टाफ ने रोक लिया। जब उन्हें बताया गया कि बीजेपी सांसद गाड़ी में हैं तो उन्होंने आईडी कार्ड दिखाने को कहा। टोल मैनेजर महेंद्र सिंह ने कहा,आईडी कार्ड दिखाने की जगह सांसद और उनके साथियों ने टोल स्टाफ को गालियां दीं और खूब पिटाई की। उन्होंने न सिर्फ टोल बूथ बल्कि टोल ऑफिस में भी उन्हें बहुत मारा।
घटना बीते शुक्रवार शाम मध्य प्रदेश शिवपुरी जिले के कोलारस इलाके में हुई। टोल बूथ कर्मचारियों ने आईडी प्रूफ मांगा तो एमपी बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष नंदर कुमार सिंह चौहान और उनके सहयोगियों ने कथित तौर पर उनकी पिटाई कर दी। चौहान और उनके सहयोगियों के इस कथित हमले में दो स्टाफ कर्मचारी घायल हो गए। एक शख्स को सिर में चोट आई हैं, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना टोल बूथ पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसके बाद सत्ताधारी बीजेपी की चहुंओर किरकिरी हो रही है। यह घटना ऐसे वक्त पर हुई है, जब शनिवार को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह मालवा-निमार इलाके में चुनावी कैंपेन शुरू करने के लिए इंदौर, झाबुआ, रतलाम और उज्जैन के दौरे पर आएंगे।
बीजेपी सांसद ने खुद एक टोल कर्मचारी का कॉलर पकड़ा हुआ है और वह उसे घसीटते हुए पीट रहे हैं। जब दूसरा कर्मचारी साथी की मदद को आया तो उसे भी बीजेपी सांसद के सहयोगियों ने पीटा। जब इस बारे में चौहान से पूछा गया तो उन्होंने किसी पर भी हमले की बात से इनकार कर दिया।


