Posted by : achhiduniya 16 October 2018


नागपुर: पिछले 23 सालों से जिला के चक्रवर्ती सम्राट पूजा समिति के द्वारा हरिश्चंद्र स्टेडियम में रावण और मेघनाथ का पुतला दहन के लिए पुतला बनाने का काम मुस्लिम परिवार के लोग उत्साह के साथ करते रहे हैं। नवादा में एक मुस्लिम परिवार कई पीढ़ियों से दशहरा में रावण-मेघनाद का पुतला बनाता आ रहा है। गया मुफ्फसिल के सलेमपुर गांव के मोहम्मद नूर का परिवार पिछले कई सालों से नवादा में होने वाले दशहरा के मौके पर होने वाला रावण वध का पुतला बनाता आ रहा है। अपने इस काम से यह परिवार समाज में सामाजिक सौहार्द की एक मिसाल पेश कर रहा है। 
मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव के मोहम्मद नूर ने जिला में पुतला बनाने की शुरुआत की थी। इसके बाद पिछले 23 सालों से उन्हीं का परिवार जिला में रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण का पुतला बनाते रहे हैं। मुख्य कारीगर मोहम्मद आजाद और मोहम्मद मिस्टर कहते हैं कि उनके परिवार के कई सदस्य इसी काम से जुड़े हुए हैं। बिहार और झारखंड के दर्जनों स्थानों पर सलेमपुर गांव के मुस्लिम कारीगर पुतला बनाने के लिए पहुंचते हैं। आज परिवार की तीसरी पीढ़ी इससे जुड़कर दशहरा के उत्सव को मनाते हैं।
@ दूसरी खबर:- नागपुर सनातन धर्म युवक सभा द्वारा रावण दहन 18 अक्तूबर को.....
नागपुर: पिछले 67 सालो से नागपुर की सनातन धर्म युवक सभा द्वारा रावण दहन का कार्यकर्म आयोजित किया जाता है, इस बार हनुमान जी द्वारा आकाश मार्ग से संजीवनी बूटी को लाना विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र होगा साथ ही रामायण के पात्रो को प्रसंगो द्वारा आधारित बेहद रोमांचकारी नाटिका के माध्यम से सजीव करने की कोशिश की जाएगी।
इस बार के महौल को देखते कुंभकर्ण को पेट्रोल के बढ़ते दामो,मेघनाथ को कश्मीर मे सेना पर पथराव के रूप मे और रावण को महिलाओ-बच्चियो पर अत्याचार की प्रतिक्रती के रूप मे दर्शाया जाएगा। रावण का पुतला 60 फिट, कुंभकर्ण व मेघनाथ का पुतला तकरीबन 40 फिट ऊंचा रहेगा। बेहतरीन आकाशीय आतिशबाज़ी के साथ सूर्यास्त के बाद रावण दहन किया जाएगा। शाम 5 बजे आरती पुजा के साथ कार्यकर्म की शुरुवात की जाएगी। मुख्य अतिथी के रूप मे महाराष्ट्र के मुख्य मंत्री देवेंद्र फड़नवीस,केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी,महापौर नंदा जिचकर,मंत्री चंद्र शेखर बावनकुलेव अन्य मान्यगण उपस्थित रहेंगे। 
पत्र परिषद के माध्यम से यह सारी जानकारी सनातन धर्म युवक सभा के अध्यक्ष प्राणनाथ साहनी, दशहरा समिति सभापति विजय खेर ने दी साथ ही सहकोषाध्यक्ष निर्मल दुदानी,जनसंपर्क अधिकारी हेमंत साहनी,सनातन महिला समिति की अध्यक्षा नीलिमा सूरी आदि महिलाए कार्यकर्ता उपस्थित थी।       
      
@ तीसरी खबर:- यशवंत राव चौहान सोशन फोरम द्वारा रावण दहन 18 को
नागपुर: यशवंत राव चौहान सोशन फोरम व प्रभाग 16 की तरफ से विजयादश्मी के दिन 40 फिट ऊंचे रावण दहन के साथ धोंडीबाजी परसराम करवटकर का सुंदर आतिशबाजी शो का आयोजन किया गया है। शाम 5:30 से रावण दहन शुरू किया जाएगा। मुख्य अतिथी के रूप मे माजी मंत्री अनिल देशमुख,खासदार अजय संचेती,आमदार सागर मेघे,आमदार दीनानाथ पडोले,राजू अग्रवाल,मिक्की अरोरा व अन्य मान्यगन उपस्थित रहेंगे। 
पत्र परिषद के माध्यम से यह जानकारी यशवंत राव चौहान सोशन फोरम के अध्यक्ष दिलीप पनकुले ने दी।   

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ हावड़ा में RPF की बड़ी कार्रवाई, रुपया-डॉलर समेत 72 लाख की करेंसी, यूपी के दो संदिग्ध भी गिरफ्तार।@ मिडिल ईस्ट संकट की मार-भारत आने वाले विदेशी पर्यटकों में 20% की गिरावट, एविएशन सेक्टर को 18,000 करोड़ का नुकसान।@ मतदान से दो दिन पहले भी नाम जुड़ा तो मिलेगा वोटिंग का अधिकार', बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश।@ बीजेपी ने किया था महिला आरक्षण का विरोध', संसद में प्रियंका गांधी ने की आरोपों की बौछार।@ दिल्ली-NCR में ग्रैप-1 फिर से लागू, कई इलाकों में AQI खतरनाक स्तर पर।@ दिल्ली एयरपोर्ट पर अकासा एयर और स्पाइसजेट के विमान के विंग्स आपस में टकराए।@ पाक से ऑपरेट दो X हैंडल भड़का रहे थे नोएडा में हिंसा, नोएडा पुलिस का खुलासा।@ हरियाणा राज्यसभा चुनाव में की थी क्रॉस वोटिंग, कांग्रेस ने 5 विधायकों को किया निलंबित।@ बंगाल में अफसरों के तबादलों पर सुप्रीम कोर्ट ने दिया झटका, CJI बोले- इसमें कुछ गलत नहीं।@ अशोक खरात के बाद ‘मॉन्टी बाबा’ गिरफ्तार-महिलाओं पर करता काला जादू, मांगता मुर्गा-बकरे का कलेजा।@ कटिहार में बाइक से छू गई थी साइकिल, मामूली कहासुनी के बाद दादी और पोती को सरेआम मार दी गोली।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -