- Back to Home »
- State News »
- दशहरा समारोह कांग्रेस ने बिना अनुमति से आयोजित किया था.... प्रत्यक्षदर्शी
Posted by : achhiduniya
20 October 2018
पंजाब के अमृतसर में हुए भीषण ट्रेन हादसे में 50 से 60 लोगों के मारे जाने की आशंका है। मौके पर मौजूद लोगों का दावा है कि ये दशहरा समारोह कांग्रेस ने आयोजित किया था। कहा जा रहा है कि यहां पर ये समारोह बिना अनुमति के आयोजित किया गया। एक प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि कांग्रेस ने इसे बिना अनुमति के आयोजित किया।
इतना ही नहीं इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए आईं, पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर हादसे के बाद भी भाषण देती रहीं। अपनी सफाई मे नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी और पंजाब की पूर्व मंत्री नवजोत कौर ने कहा, इस तरह के आरोप गलत हैं।
मैं इस हादसे से आधे घंटे पहले ही वहां से निकल गई थी। ये दशहरा हर साल आयोजित होता है। अकाली दल को इस पर कोई राजनीति नहीं करनी चाहिए। मौके पर कम से कम 300 लोग मौजूद थे जो पटरियों के निकट एक मैदान में रावण दहन देख रहे थे। अमृतसर के प्रथम उपमंडलीय मजिस्ट्रेट राजेश शर्मा ने बताया कि 50 शवों को बरामद किया गया है और कम से कम 50 घायलों को एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



