- Back to Home »
- Crime / Sex »
- #MeToo पर घिरे बीजेपी के विदेश राज्य मंत्री एम जे अकबर ने दिया इस्तीफा....
Posted by : achhiduniya
14 October 2018
भारत लौटते ही जब पत्रकारों ने अकबर से #MeToo संबंध में सवाल किया तो उन्होंने कहा कि वह आरोपों पर बाद में जवाब देंगे। आधिकारिक विदेश यात्रा पर गए केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री ने अभी तक खुद पर लगे आरोपों पर कोई जवाब नहीं दिया है। वही सरकार से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, अकबर ने ईमेल के जरिए अपना इस्तीफा भेजा है.अकबर मोदी सरकार में विदेश राज्य मंत्री हैं और रविवार सुबह ही नाइजीरिया दौरे से देश लौटे हैं। बताया जा रहा है कि इस्तीफा भेजने के साथ ही उन्होंने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मिलने का समय भी मांगा है। एमजे के खिलाफ लगभग 10 महिला पत्रकारों ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। इसके बाद उनपर इस्तीफे का दबाव बढ़ गया था। इस मामले में पीएम नरेंद्र मोदी ने अभी तक कुछ नहीं कहा है।
पीएम की चुप्पी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा, प्रधानमंत्री जो हर मुद्दे पर बोलते हैं वह #MeToo पर चुप हैं। उनकी यह चुप्पी पीएम कार्यालय की गरिमा पर सवाल उठाती है। देश इंतजार कर रहा है कि पीएम मोदी कब इस मुद्दे पर अपना रुख साफ करेंगे। भारतीय जनता पार्टी ने इस मामले में अब तक पर चुप्पी साध रखी है। पार्टी के सूत्रों का कहना है कि उनके खिलाफ आरोप गंभीर हैं ऐसे में वो आगे मंत्री पद पर काबिज रहेंगे या नहीं इसपर अभी संशय है। उन्होंने कहा कि इस मामले पर अंतिम फैसला प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लेंगे।

